Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

टोक्यो ओलम्पिक की सफलता के लिए आश्वस्त आईओसी प्रमुख

Published

on

Loading

मेक्सिको सिटी, 28 सितंबर (आईएएनएस)| अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थोमस बाक टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलम्पिक खेलों की सफलता के लिए आश्वस्त हैं। बाक ने इस टूर्नामेंट की बेहतर रूप से तैयारी के लिए जापान की प्रशंसा भी की है।

मीडिया को दिए बयान में बाक ने कहा, मैं जापानी अधिकारियों के साथ संपर्क में था और टोक्यो एक सुरक्षित स्थान है। बेहतरीन निर्माण और प्रोद्यौगिकी और अनुभवी लोगों के साथ हम आश्वस्त हैं कि ओलम्पिक खेलों का आयोजन सफल होगा।

इस साल 25 सितम्बर में होक्काइदो में आए भूकंप के कारण इस प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से जापान में ओलम्पिक खेलों को होने वाले किसी प्रकार के नुकसान की संभावनाओं से बाक ने इनकार किया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बाक यहां मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओबराडोर से मिलने आए थे। उन्होंने दिसम्बर में शुरू होने वाले उनके छह साल के कार्यकाल के दौरान खेलों को प्राथमिकता देने की बात कही है।

बाक ने इसके साथ ही 1968 मेक्सिको ओलम्पिक खेलों के आयोजन स्थलों का दौरा किया और मेक्सिको के दिग्गज ओलम्पियन से भी मुलाकात की।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending