नेशनल
त्रिपुरा में साइनबोर्ड पर जनजातीय भाषा अनिवार्य
अगरतला, 19 नवंबर (आईएएनएस)| त्रिपुरा सरकार ने सभी सरकारी इमारतों के साइनबोर्ड, नाम पट्टिका और अन्य नोटिस बोर्ड पर जनजातीय भाषा और नाम का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया है। राज्य के कोकबोरोक और अल्पसंख्यक भाषा विभाग के निदेशक सुबल देबबर्मा ने आईएएनएस को बताया, हमने हाल में राज्य और राज्य के बाहर सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी, स्वायत्तशासी निकाय और शैक्षिक संस्थानों में साइनबोर्ड, नाम पट्टिका और अन्य नोटिस बोर्ड पर जनजातीय नाम और भाषा के इस्तेमाल को अनिवार्य करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
उन्होंने कहा कि जनजातीय नाम और ‘कोकबोरोका भाषा’ लिखने के काम की निगरानी के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है।
त्रिपुरा सरकार की लगातार मांग के बाद, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय अगरतला हवाईअड्डे पर हिंदी, अंग्रेजी और बंगाली के अतिरिक्त जनजातीय ‘कोकबरोक’ भाषा में उड़ान संबंधी सूचनाओं की घोषणा कर रहा है।
त्रिपुरा की कुल 37 लाख आबादी में एक-तिहाई हिस्सा आदिवासियों का है। राज्य के 1,166,813 आदिवासियों में से 60 प्रतिशत से अधिक कोकबोरोक भाषा बोलते हैं।
दिग्गज आदिवासी नेता और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के लोकसभा सदस्य जितेंद्र चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार संविधान की आठवीं अनुसूची में कोकबरोक भाषा को शामिल करने की मांग कर रही है।
उन्होंने कहा कि बोरोक या आदिवासी त्रिपुरी न केवल त्रिपुरा में, बल्कि अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी रहते हैं। वे उत्तराखंड और पड़ोसी देश बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल और भूटान में भी रहते हैं। इनकी कुल आबादी 15 लाख के करीब है।
नेशनल
दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।
हाइबॉक्स क्या होता है
हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।
-
आध्यात्म2 days ago
नवरात्रि में करें इस मंत्र का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी
-
खेल-कूद2 days ago
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का समन
-
नेशनल2 days ago
राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में अब नशे का सामान भी मिल रहा है: सुधांशु त्रिवेदी
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया भी खाली करेंगे सरकारी आवास, हरभजन सिंह के घर में होंगे शिफ्ट
-
प्रादेशिक1 day ago
ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ईम्प्लाइज यूनियन की प्रेस कांफ्रेंस में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
हिजबुल्लाह को एक और झटका, इजरायली हमले में नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर कासिर की मौत
-
प्रादेशिक2 days ago
फिर मुसीबत में एल्विश यादव, HIBOX APP नामक कंपनी ने किया करोड़ों का फ्रॉड, यूट्यूबर ने किया था प्रमोट
-
नेशनल1 day ago
एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में उड़ान भरने के कुछ देर बाद उठने लगा धुआं, 148 यात्री थे सवार, हुई इमरजेंसी लैंडिंग