IANS News
दिल्ली में धूपभरी सुबह
नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)| दिल्ली में गुरुवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 93 फीसदी दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म4 hours ago
नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां
-
नेशनल3 days ago
राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में अब नशे का सामान भी मिल रहा है: सुधांशु त्रिवेदी
-
नेशनल3 days ago
अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया भी खाली करेंगे सरकारी आवास, हरभजन सिंह के घर में होंगे शिफ्ट
-
प्रादेशिक2 days ago
ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ईम्प्लाइज यूनियन की प्रेस कांफ्रेंस में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
-
नेशनल2 days ago
एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में उड़ान भरने के कुछ देर बाद उठने लगा धुआं, 148 यात्री थे सवार, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
इजरायल सेना की एक और बड़ी सफलता, हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया
-
प्रादेशिक3 days ago
फिर मुसीबत में एल्विश यादव, HIBOX APP नामक कंपनी ने किया करोड़ों का फ्रॉड, यूट्यूबर ने किया था प्रमोट
-
नेशनल2 days ago
पांच भाषाओं को मिलेगा शास्त्रीय भाषा का दर्जा, पीएम मोदी ने जताई खुशी