Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)|हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यहां यमुना नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है। उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ना पड़ा।

इन राज्यों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है जिसकी वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

यमुना में चेतावनी का स्तर 204 मीटर है और खतरे के निशान का स्तर 204.83 मीटर है।

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने इस स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को दोपहर बाद आपात बैठक बुलाई है।

बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, दिल्ली रेलवे ब्रिज के पास पूर्वाह्न् 11 बजे यमुना का जलस्तर 205.12 मीटर था।

उन्होंने कहा, जल में बढ़ोत्तरी होने के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि दिल्ली में बारिश हो रही है और प्रत्येक घंटे बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी को यहां पहुंचने में 72 घंटे का समय लगता है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending