Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

दिल्ली में सुबह बदली छाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, दिनभर बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश और बौछारों की सभंवाना है।

उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 87 फीसदी दर्ज हुआ।

पिछले 24 घंटों में शहर में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं, शनिवार को अधिकतम सामान्य से तापमान तीन डिग्री नीचे 27.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading
उत्तर प्रदेश25 mins ago

अमेठी हत्याकांड :उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शिक्षक,उसकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ पैर पर लगी गोली, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

उत्तर प्रदेश1 hour ago

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में परीक्षा देकर लौट रही आठवीं की छात्राओं से बाइक सवार मनचलों ने की बदसलूकी

प्रादेशिक16 hours ago

ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ईम्प्लाइज यूनियन की प्रेस कांफ्रेंस में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

खेल-कूद17 hours ago

ऋषभ पंत मना रहे अपना 27वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का लगा तांता

नेशनल18 hours ago

तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात, काला जादू करने का आरोप लगाकर महिला को जिंदा जलाया

Trending