Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

दुष्कर्म के आरोप में ‘फ्राड बाबा’ गिरफ्तार

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक 40 वर्षीय स्वयंभू संत को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके साथ उसकी दो महिला सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी थी कि संत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसे ‘फ्राड बाबा’ करार दिया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत दिल्ली महिला आयोग में की थी। इसके दो दिन बाद संत हरिनारायण (40), चिन्मयी मेघना (25) और साक्षी (38) को हिरासत में ले लिया गया।

दिल्ली महिला आयोग की दखल के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस उपायुक्त मनिका भारद्वाज ने कहा कि 24 वर्षीया पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि ‘फ्राड बाबा’ ने पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी स्थित आश्रम में 10 जुलाई को उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने कहा कि बाबा की महिला सहयोगियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

दिल्ली महिला आयोग ने एक बयान में कहा था कि पीड़िता को उसकी मित्र मेघना आश्रम लेकर गई थी।

मेघना ने उसे बताया था कि बाबा के आशीर्वाद से कैसे चमत्कारिक रूप से वह ठीक हो गई। पीड़िता का विश्वास जीतने के बाद उसने उसे आश्रम आने और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में एक दिन जब वह आश्रम पहुंची तो बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending