Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

पहला फेसबुक ‘इंडिया स्टार्टअप दिवस’ दिल्ली में 9 अक्टूबर को

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)| देश के सफल स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मान्यता प्रदान करने के लिए फेसबुक देश का पहला स्टार्टअप दिवस यहां 9 अक्टूबर को मनाने जा रही है।

फेसबुक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस आयोजन में फेसबुक वर्तमान और भविष्य की सामाजिक समस्याओं को हल करने के लिए प्रौद्योगिकी अपनाने वाले भारत के संस्थापकों और नेतृत्वकर्ताओं की कहानियों का जश्न मनाएगी।

सोशल मीडिया दिग्गज ने एक बयान में कहा कि इस आयोजन में प्रमुख व्यापारिक, राजनीतिक नेता और महत्वाकांक्षी स्टार्टअप्स नई पीढ़ी के उद्यमियों के लिए अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

फेसबुक ने कहा, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप गंतव्य होने के नाते और डेवलपरों के लिए दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते आधार वाला देश होने के नाते भारत प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास की यात्रा की तरफ है।

फेसबुक देश में पहले से स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र पर काम कर रही है, तथा विभिन्न उद्योगों के कारोबारों को विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों के जरिए सशक्त बना रहा है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending