Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

पिंकाथॉन-दिल्ली में 10000 से ज्यादा महिलाएं दौड़ीं

Published

on

Loading

दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)| बजाज इलेक्ट्रिक्स और कलर्स द्वारा आयोजित पिंकाथॉन दिल्ली 2018 में यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 10,000 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

पिंकाथॉन में तीन, पांच, 10 और 21 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में रेस हुई। तीन किलोमीटर की रेस को नेहा कुमारी और पांच किलोमीटर की रेस को पूजा ने अपने नाम किया, जबकि 10 तथा 21 किलोमीटर की रेस में अर्पिता सैनी और सीमा ने जीत दर्ज की।

ष्टिबाधित और श्रवण बाधित लड़कियों- कैंसर से जंग जीतने वाली महिलाओं (कैंसर शीरोज), गोद में बच्चों को लेकर दौड़ने वाली माताओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बजाज इलेक्ट्रिक्स पिंकाथॉन (इम्पावरिंग इंडियन वुमन) का आयोजन महिलाओं में फिटनेस और स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के लिया किया गया। इसका मकसद स्तन कैंसर और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े तमाम मुद्दों पर जागरूकता पैदा भी है। इस रेस को युनाइटेड सिस्टर्स फाउंडेशन का समर्थन हासिल है और इसे मैक्सिमस माइस एंड मीडिया सोल्यूशंस ने प्रमोट किया। पिंकाथॉन के संस्थापक सुपरमॉडल मिलिंद सोमन और मान कौर ने इस दौड़ को हरी झंडी दिखाई।

मिलिंद सोमन ने कहा, पिंकाथॉन का दिल्ली में छठी बार आयोजन कर हम बेहद उत्साहित हुए। हमें पूरा विश्वास था कि शहर के लोग हमारा समर्थन करेंगे और इस दौड़ को असाधारण रूप से सफल बनाने में हमारी पूरी मदद करेंगे। पिंकाथॉन ने मैराथन से कहीं ज्यादा अपने लिए एक खास मुकाम बनाया है। हम देश के प्रमुख शहरों में साल में एक बार इसका आयोजन करते हैं। इसे अब बदलाव के बीज के रूप में देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा, यह एक आंदोलन है, जिसे पूरे साल देशभर में सशक्त हो रही महिलाओं के बढ़ते समुदाय की ओर से आगे बढ़ाया जा रहा है। इन महिलाओं का साझा तौर पर यह मानना है कि स्वस्थ परिवार, स्वस्थ राष्ट्र और स्वस्थ विश्व का आगाज सशक्त महिलाओं से ही होता है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending