Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

बिहार : भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या

Published

on

Loading

आरा, 28 सितंबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह कमल किशोर मिश्रा की बिहार के भोजपुर जिले के करनामेपुर सहायक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पुलिस के अनुसार, कमल किशोर मिश्रा शुक्रवार सुबह अपने खेत से पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहे थे कि तभी सोनवर्षा गांव के पास ब्रह्मस्थान के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

इस गोलीबारी में सोनवर्षा गांव निवासी अमरनाथ मिश्रा भी गोली लगने से जख्मी हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपराधियों की संख्या पांच से छह बताई जा रही है, जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल अमरनाथ मिश्रा को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी 2016 को भाजपा के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की सोनवर्षा में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending