Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

बिहार में वार्ड सदस्य की चाकू से गोदकर हत्या

Published

on

Loading

बेगूसराय, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)| बिहार के बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक वार्ड सदस्य का शव बरामद किया गया। वार्ड सदस्य की चाकूओं से गोदकर हत्या कर शव को मीरजापुर बांध के पास फेंक दिया गया था। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, खोदावंदपुर का निवासी और बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड तीन के सदस्य अजीत चौधरी गुरुवार रात को किसी के फोन आने के बाद घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी खेाजबीन शुरू की।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सुबह जब कुछ लोग घर से टहलने निकले तब लोगों की नजर बांध पर पड़े अजीत के शव पर पड़ी, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

खोदावंदपुर के थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि शव को देखने से ऐसा लग रहा है, इनकी चाकूओं से गोदकर हत्या की गई। शरीर पर जख्मों के निशान पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending