Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

बॉलीवुड सितारों ने जयंती पर बापू को याद किया

Published

on

Loading

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| अनुपम खेर, तापसी पन्नू, मनोज वाजपेयी जैसी कई बॉलीवुड शख्सियतों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनके लिए अपने विचारों को साझा किया। ट्विटर पर शख्सियतों ने दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती, जिसे दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर मनाया जाता है, पर बापू के लिए अपने विचारों को साझा किया।

अनुपम खेर ने लिखा, पूजनीय बापूजी। जन्मतिथि पर आपको प्रणाम एवं शत शत नमन। आप ट्विटर पर भले केवल आज या 30 जनवरी को ही ट्रेंड करते हो। पर आप भारतीयों के दिल में 15 अगस्त, 1947 से ट्रेंड कर रहे हो। इसीलिए तो महात्मा गांधी हो। टेंशन मत लेना..छोटी मोटी समस्याएं हैं पर देश अच्छा चल रहा है।

मनोज वाजयेपी ने लिखा, अहिंसा परमो धर्म, गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बापू को शत शत नमन और सारे देशवासियों को शुभकामनाएं।

वरुण धवन ने लिखा, उस व्यक्ति के लिए जिसने भारत की आत्मा को आत्मनिर्भरता के धागे से बुना। हम अपने राष्ट्रपिता को सलाम करते हैं।

अनुष्का शर्मा ने कहा, इस गांधी जयंती हम उस शख्स की शिक्षाओं को सलाम करते हैं जो पूरी तरह मेड इन इंडिया था।

स्वरा भास्कर ने लिखा, महात्मा गांधी पहले से कहीं ज्यादा भारत के लिए प्रासंगिक । गांधी जयंती

रवीना टंडन ने लिखा, राष्ट्रपिता को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं। आज केवल शांति, मानवता, प्रेम और खुशी की इच्छा। सभी को गांधी जयंती की बधाई।

अभिनेता के.के. मेनन ने महात्मा गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया जिनका जन्म भी दो अक्टूबर को हुआ था। मेनन ने लिखा, आज के दिन हुआ था दो महान आत्माओं का जन्म जिन्होंने हमें कभी खत्म नहीं होने वाले दो सिद्धांत दिए, अहिंसा और जय जवान जय किसान। देश सदैव आपका ऋणी रहेगा।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending