Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मणिपुर में भूस्खलन से दफन हुआ पूरा गांव, 21 की मौत

Published

on

Loading

इम्फाल। म्यामांर की सीमा पर स्थित मणिपुर के चंदेल जिले में शनिवार को एक पूरा गांव भूस्खलन में दफन हो गया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 21 लोग मारे गए।

मणिपुर के चंदेल जिले के जुमोआल गांव में भारी बारिश से हुए भूस्खलन में शनिवार को 21 लोगों की मौत हो गई। जिले के पुलिस अधीक्षक हीरोजीत सिंह ने कहा कि जिले के खांगबरोल सब-डिवीजन के तहत आने वाले जुमोआल गांव में भूस्खलन से लोग मारे गए हैं। कहा जा रहा है कि पिछले तीन दशक में मणिपुर में आई ये सबसे भयानक बाढ़ है। राहत एवं बचावकर्मियों को प्रभावित इलाकों में पहुंचने में परेशानी हो रही है, क्योंकि सड़कें पूरी तरह पानी में डूबी हुईं हैं।

केंद्र सरकार ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत अभियानों के लिए एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर भेजा है। बचाव कार्य शुरू हो गया है। टीम के रवाना होने को लेकर राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर जानकारी दी।

वैसे मणिपुर में बारिश के कहर से कई पुल और सड़कें बह गईं हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। नेशनल हाइवे 37 पर इंफाल की ओर जा रहे लकड़ी से लदे करीब 300 ट्रक फंस गए। उखरूल ज़िले में मडस्लाइड में करीब 300 मकान बह गए। मणिपुर की चाकपी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हजारों लोग सरकार के द्वारा लगाए कैंपों में रह रहे हैं। हालांकि कई इलाकों में लोगों ने आरोप लगाया है कि मुश्किल हालात में सरकारी नुमाइंदे उनकी मदद के लिए नहीं पहुंचे।

Continue Reading

नेशनल

एग्जिट पोल पर आया बृजभूषण शरण सिंह का बयान, कहा- जम्मू कश्मीर में बनेगी बीजेपी की सरकार

Published

on

By

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आठ चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले सभी एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम देख सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाएगी। हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बोलना मना है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा विनेश और बजरंग का नाम मिट जाएगा

बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के खिलाफ बयान देने से मना किया हुआ है। बृजभूषण ने दोनों पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने पर निशाना साधा था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश और बजरंग ने कुश्ती में नाम कमाया, उसी से मशहूर हुए, लेकिन अब कांग्रेस में शामिल होने से उनका नाम मिट जाएगा। बृजभूषण ने विनेश पर कुश्ती को बदनाम करने का आरोप लगाया।

Continue Reading

Trending