Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मनाली में यातायात आंशिक रूप से बहाल

Published

on

Loading

शिमला, 25 सितंबर (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के मनाली में भारी बारिश के चलते भूस्खलन के कारण सभी बड़े संपर्क मार्ग पर यातायात बंद होने के एक दिन बाद मंगलवार को यातायात आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया। प्रशासन ने हालांकि, मोटर वाहन का उपयोग करने वालों को बेहद जरूरी होने पर ही मनाली की ओर यात्रा करने की सलाह दी है।

उपमंडल मजिस्ट्रेट रमन गरसंघी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, एक संकरे संपर्क मार्ग पर आंशिक रूप से यातायात बहाल हुआ है, सिर्फ छोटे वाहनों को आवागमन की अनुमति है।

उन्होंने कहा, और ज्यादा भूस्खलन होने की आशंका अधिक है। कुल्लू और मानली के बीच विभिन्न जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी कई जगों पर अवरुद्ध है।

गरसंघी ने कहा कि पिछले तीन दिनों में बारिश व भूस्खलन के चलते दूरसंचार सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं।

उन्होंने बताया कि मनाली के वशिष्ठ और रंगरी में भूस्खलन की घटना हुई है। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है।

वहीं, सोमवार रात को किन्नौर जिले के पंगी गांव में वाहन फिसलकर घाटी में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending