Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

महिला फुटबाल : सैफ अंडर-18 चैम्पियनशिप में भारत का विजयी आगाज

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)| भारत की अंडर-18 महिला फुटबाल टीम ने सैफ अंडर-18 चैम्पियनशिप में शुक्रवार को विजयी आगाज किया। भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में खेले गए अपने पहले मैच में मेजबान भूटान को 4-0 से मात दी।

मैच में देवनेता रॉय ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो गोल किए और गोल के कई अवसर भी बनाए।

भारत की अंडर-18 टीम के नव नियुक्त मुख्य कोच एलेक्स एंब्रोसे ने जीत के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत की है।

देवनेता ने 34वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला और इसके पांच मिनट बाद ही उन्होंने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दे दी।

इसके बाद, दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। मनीषा ने 64वें मिनट में भूटान के खिलाफ तीसरा गोल किया।

इसके कुछ मिनटों बाद ही अशेम ने भारतीय टीम के लिए चौथा गोल किया।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending