Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

महिलाओं के लिए शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता जरूरी : शबाना

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| दिग्गज अभिनेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना और उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता मिलना बहुत जरूरी है। शबाना मिजवान वेलफेयर सोसाइटी नामक एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) भी चलाती हैं।

शबाना ने ‘अस्मिता-वुमेन’ में रविवार को कहा, महिलाओं के लिए शिक्षा और वित्तीय स्वतंत्रता बहुत जरूरी है। यह आवश्यक है कि माता-पिता और जीवनसाथी को घर की महिलाओं व बच्चियों का सम्मान करना चाहिए और हर काम में उसका साथ देना चाहिए। महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलना और दुनिया को महसूस करना भी जरूरी है।

फाउंडेशन फॉर मैनेजमेंट रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एफएमआरटी) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं की ताकत का सम्मान करने और कुछ ऐसी महिलाओं को साथ लाने के लिए है, जिन्होंने अलग सोच और स्वतंत्रता के साथ समाज में परिवर्तन किया हो।

मिजवान शबाना के पैतृक गांव का नाम है और इस नाम से बने एनजीओ का उद्देश्य रोजगार, आत्मनिर्भरता और सतत विकास है।

शबाना ने कहा, यह महिला सशक्तीकरण के उदाहरणों में से एक है। यह गांव किसी जमाने में बाल विवाह के लिए प्रसिद्ध था। मैंने पहल की और अब यह कुप्रथा यहां बंद हो गई है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending