नेशनल
माता वैष्णो देवी के दरबार में केवल 50 हजार श्रद्धालु लगा सकते हैं हाजिरी
नई दिल्ली। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुरी खबर है। देश में बढ़ते प्रदूषण का कहर देखा जा सकता है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में स्मॉग और प्रदूषण अपना कहर बरपा रहे हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल लगातार इस मामले पर अपना तगड़ा रूख अपना रहा है।
इसी को ध्यान में रखकर अब माता वैष्णो देवी में एक दिन में सिर्फ 50 हजार यात्री ही दर्शन करेंगे। यह आदेश आज से ही लागू कर दिया गया है। एनजीटी ने साफ कहा है कि मां वैष्णों देवी के दरबार में 50 हजार लोगों की ही क्षमता है और इससे अधिक लोगों को वहां जाने की अनुमति देना खतरनाक साबित हो सकता है।
इसी के चलते यह रोक लगाई गई है। एनजीटी से मिली जानकारी के अनुसार यह रोक कब तक रहेगी इस बारे में एनजीटी ने कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है। इतना ही नहीं एनजीटी ने बोला है कि अगर इससे ज्यादा यात्री मंदिर की तरफ जाते हैं तो उन्हें अर्द्धकुंवारी या कटरा में ही रोक दिया जाए। एनजीटी ने आगे कहा है कि वैष्णो देवी के आसपास के इलाके में किसी भी निर्माण कार्य करने पर रोक लगाई गई है। एनजीटी के अनुसार वैष्णो देवी के लिए केवल पैदल चलने वालों और बैट्री से चलने वाली कार के लिए एक विशेष रास्ता 24 नवंबर से खुलेगा। कुल मिलाकर एनजीटी देश में लगातार बढ़ते प्रदूर्षण को लेकर काफी चिन्तित है। एनजीटी की कोशिश है कि देश में बढ़ते प्रदूर्षण को काबू किया जा सके।
नेशनल
दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।
हाइबॉक्स क्या होता है
हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।
-
आध्यात्म3 days ago
नवरात्रि में करें इस मंत्र का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी
-
नेशनल3 days ago
राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में अब नशे का सामान भी मिल रहा है: सुधांशु त्रिवेदी
-
नेशनल3 days ago
अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया भी खाली करेंगे सरकारी आवास, हरभजन सिंह के घर में होंगे शिफ्ट
-
खेल-कूद3 days ago
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का समन
-
प्रादेशिक2 days ago
ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ईम्प्लाइज यूनियन की प्रेस कांफ्रेंस में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
हिजबुल्लाह को एक और झटका, इजरायली हमले में नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर कासिर की मौत
-
नेशनल2 days ago
एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में उड़ान भरने के कुछ देर बाद उठने लगा धुआं, 148 यात्री थे सवार, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत के अलावा चार और देशों से अपने राजदूत वापस बुलाए