Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मानसिक संतुलन खो चुके हैं पाकिस्तानी शासक : आजाद

Published

on

Loading

 गुलाम नबी आजादजम्मू | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान का राजनीतिक नेतृत्व और सेना अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में संघर्षविराम उल्लंघन में भारतीय नागरिकों को निशाना बनाया जाना इस बात का प्रमाण है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास रामगढ़ सेक्टर में लोगों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा, “जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी सेना सभी मानकों को धता बताते हुए निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रही है। इससे पता चलता है कि उनकी सेना और शासक मानसिक संतुलन खो चुके हैं।”

आजाद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी गोलीबारी के शिकार लोगों की मदद के लिए राज्य और केंद्र की सरकार कुछ नहीं कर रही हैं।

आजाद रंगूर गांव जाने के लिए बुधवार को यहां पहुंचे। लेकिन, सुरक्षा कारणों से उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया।

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद ने जम्मू में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती उन घायलों का हाल पूछा जो पाकिस्तानी गोलीबारी का शिकार हुए हैं।

नेशनल

हरियाणा : रुझानों में बीजेपी ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, कांग्रेस 35 सीटों पर आगे

Published

on

Loading

चंडीगढ़। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बीजेपी यहां 49 सीटों पर आगे है तो वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य 6 सीटों पर आगे है।

हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में बीजेपी शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। 12 शहरी क्षेत्रों में बीजेपी 10 पर आगे चल रही है. जबकि सिर्फ 2 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त है।

कांग्रेस ने हरियाणा के नतीजों पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हरियाणा के नतीजों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा नतीजों की तरह हरियाणा में भी चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या बीजेपी प्रशासन पर दबाव बनाने की चेष्टा कर रही है।

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान हुआ। इससे पहले चुनाव आयोग ने राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीख को भी बदला। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पहले 1 अक्टूबर को मतदान होना था, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे बढ़ाकर 5 अक्टूबर कर दिया। उसके बाद हरियाणा चुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं।

Continue Reading

Trending