Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मोदी ने लोगों को घोखा दिया : राहुल

Published

on

Loading

वर्धा (महाराष्ट्र), 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी न मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 2014 के चुनावों से पहले ‘झूठे वादे कर लोगों को घोखा देने का’ आरोप लगाया।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद ‘गांधी संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए राहुल ने कई मुद्दों को लेकर मोदी पर हमला बोला, जिसमें राफेल सौदा, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, बेरोजगारी और किसानों का संकट शामिल थे।

राहुल ने कहा, आपने चार सालों तक मोदीजी पर भरोसा किया। उन्होंने आपसे वादा किया था कि अब यहां ‘मेड इन चाइना’ नहीं होगा, केवल ‘मेक इन इंडिया’ होगा, लेकिन आप देखिए कि फोन से लेकर जूतों तक, सभी कुछ ‘मेड इन चाइना’ है।

कांग्रेस प्रमुख ने लोगों से गुजारिश की कि वे कांग्रेस में अपना भरोसा लौटाएं, जो महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलती है। उन्होंने कहा, मोदी ने आपसे झूठा वादा किया। उन्होंने आपको रोजगार नहीं दिया, लेकिन हम आपको रोजगार दिलाने के लिए चौबीसों घंटे काम करेंगे। हम आपका कर्ज माफ कर देंगे। हमने 2009 में भी ऐसा किया था। हम दोबारा ऐसा कर सकते हैं।

गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर राफेल लड़ाकू विमान का संदेहपूर्ण सौदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘यह सौदा केवल मोदी से सांठगांठ रखने वाले ‘दिवालिया पूंजीपति’ के लिए किया गया। एक अनुभवहीन कंपनी को सरकारी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) की जगह पर चुना गया।

उन्होंने प्रधानमंत्री से जानना चाहा कि रक्षा सौदे में क्यों एक नई कंपनी को चुना गया।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, आपके (लोगों के) द्वारा भुगतान किया जा रहा धन केवल देश के कुछ धन्नासेठों की जेब में जा रहा है, यही भारत की वास्तविकता है। कांग्रेस किसानों, कमजोरों और छोटे व्यवसायियों की पार्टी है।

उन्होंने मोदी पर यह भी आरोप लगाया कि 2016 में की गई नोटबंदी उनसे सांठ-गांठ रखने वाले पूंजीपतियों के काला धन को सफेद बनाने के लिए की गई थी।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending