Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मोदी, राहुल ने मनमोहन को 86वें जन्मदिवस पर बधाई दी

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके 86वें जन्मदिवस पर बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन और अच्छी सेहत की कामना की।

मोदी ने ट्वीट किया, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं डॉ. सिंह के दीर्घायु जीवन और अच्छी सेहत की कामना करता हूं।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं। भगवान उन्हें अच्छी सेहत और लंबी उम्र दें।

इसबीच, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को देश के प्रति उनकी निष्काम सेवा के लिए बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, मनमोहन सिंह जी का जन्मदिन हमारे लिए एक अवसर है कि हम देश निर्माण में उनकी निष्काम सेवा और समर्पण को सराहें। मैं उन्हें जन्मदिन की शुभकामना देता हूं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं।

इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, मैं अपने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 86वें जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देता हूं। ईमानदारी, गंभीर और विनम्र व्यवहार का एक व्यक्ति। मैं उनके दीर्घायु जीवन और अच्छी सेहत की कामना करता हूं।

मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को पाकिस्तान के गाह में हुआ था। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending