Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रपति 112 मेधावी महिलाओं को सम्मानित करेंगे

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)| राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 100 से ज्यादा महिलाओं को सम्मानित करेंगे।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रथम महिला न्यायाधीश, प्रथम महिला कुली, प्रक्षेपास्त्र परियोजना की अगुआई करने वाली प्रथम महिला, प्रथम पैराट्रपर, प्रथम ओलम्पिक खिलाड़ी के साथ-साथ व्यापक शोध के बाद चुनी गयीं अन्य महिलाओं सहित कुल 112 महिलाओं को सम्मानित करने के लिए चुना है। सभी महिलाओं को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि महिलाओं को चुनने के लिए मंत्रालय ने महिला सशक्तिकरण की भावना से ‘फर्स्ट लेडीज’ के सूत्र को अपनाया। इन ‘फर्स्ट लेडीज’ ने विभिन्न बाधाओं, मानकों और दमनकारी विचारों को पार कर उन क्षेत्र में प्रथम मुकाम पाया जिसे उनके लिए दुरुह माना जाता था।

रक्षा मंत्रालय, खेल मंत्रालय, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, मीडिया, इंटरनेट और अन्य माध्यमों से 227 महिलाओं को चुना गया था। इनमें से भी पुरानी बनी बनाई दीवारों को लांघकर अपने क्षेत्र में प्रथम बनने वाली 112 असाधारण महिलाओं को इसके लिए चुना गया है।

मंत्रालय ने 2015 में फेसबुक के सहयोग से ‘100 वुमेन अचीवर्स’ के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाली 100 सफल महिलाओं की पहचान की थी। ‘100 वुमेन अचीवर्स’ का दूसरा चरण ‘फर्स्ट लेडीज’ है।

Continue Reading

नेशनल

एग्जिट पोल पर आया बृजभूषण शरण सिंह का बयान, कहा- जम्मू कश्मीर में बनेगी बीजेपी की सरकार

Published

on

By

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आठ चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले सभी एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम देख सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाएगी। हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बोलना मना है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा विनेश और बजरंग का नाम मिट जाएगा

बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के खिलाफ बयान देने से मना किया हुआ है। बृजभूषण ने दोनों पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने पर निशाना साधा था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश और बजरंग ने कुश्ती में नाम कमाया, उसी से मशहूर हुए, लेकिन अब कांग्रेस में शामिल होने से उनका नाम मिट जाएगा। बृजभूषण ने विनेश पर कुश्ती को बदनाम करने का आरोप लगाया।

Continue Reading

Trending