Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

संगीतकार बालाभास्कर की हालत अब भी नाजुक

Published

on

Loading

बालभास्कर, 28 सितंबर (आईएएनएस)| एक सड़क हादसे का शिकार हुए केरल के लोकप्रिय संगीतकार एवं वायलिन वादक बालाभास्कर की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। एक चिकित्सक ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा, वह वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। आशा करते हैं कि वह जल्दी ठीक होंगे।

यह घटना मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के बाहरी इलाके पल्लिपुरम में हुई। वे अपनी पत्नी और 2 वर्षीया बेटी के साथ त्रिशुर के मंदिर से लौट रहे थे।

इस दुर्घटना में उनकी बेटी की मौत हो गई। बेटी की गुरुवार को अंत्येष्टि की गई।

चिकित्सों के मुताबिक, संगीतकार की पत्नी और ड्राइवर की हालत में सुधार हो रहा है।

दुर्घटना के बाद से ही प्रशंसक उनकी वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

बालाभास्कर ने 17 साल की उम्र में एक मलयालम फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज किया था, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending