Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

सर्वोच्च न्यायालय ने कार्यवाही के सीधे प्रसारण की इजाजत दी

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)| सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को अपनी कार्यवाही के सीधे प्रसारण की याचिका का समर्थन किया है। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने इस सिलसिले में दायर याचिकाओं पर सहमति जताते हुए कार्यवाही के सीधे प्रसारण के लिए नियम तैयार करने का निर्देश दिया।

इसकी शुरुआत प्रधान न्यायाधीश अदालत की कार्यवाही के प्रसारण से शुरू होगी।

न्यायमूर्ति खानविलकर ने यह फैसला सुनाया। इसमें प्रधान न्यायाधीश का फैसला भी शामिल था। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने अलग फैसला सुनाया लेकिन वह भी प्रसारण के पक्ष में रहा।

उन्होंने कहा कि इससे लोगों को दूसरे से मिली जानकारी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही इससे कानूनी शिक्षा को प्रोत्साहन और प्रणाली को लोगों के सामने लाया जा सकेगा।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending