Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कश्मीर के बिजबेहड़ा में पथराव, राजमार्ग जाम

Published

on

Loading

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के बिजबेहड़ा में तीन आतंकवादियों को दफनाए जाने के बाद मंगलवार को लोग सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों पर पथराव किया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद के आवास के पास एक दीवार पर पाकिस्तानी झंडा भी फहराया। हिजबुल मुजाहिदीन के तीनों आतंकवादियों की मौत सोमवार को सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में हुई थी। इन्हें दफनाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव किया।

प्रदर्शनकारियों ने बिजबेहड़ा के पास जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर वाहनों पर भी पथराव किया। इससे राजमार्ग पर यातायात को रोकना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के पुश्तैनी घर पर पत्थर फेंककर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के आवास से सटे एक घर की चारदीवारी पर पाकिस्तानी झंडा भी फहराया।

एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाने के दौरान संयम से काम लिया, ताकि किसी नागरिक को चोट न आए।

मारे गए आतंकवादियों के नाम आरिफ, आदिल और आमिर हैं। तीनों बिजबेहड़ा के ही रहने वाले थे। ये तीनों अनंतनाग जिले के तांत्रायपोरा (सिलिगाम) गांव में सुरक्षा बलों के साथ एक संक्षिप्त मुठभेड़ में मारे गए थे।

अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी ने इन तीनों के मारे जाने के खिलाफ मंगलवार को पूरी घाटी में प्रदर्शन और बंद का आह्वान किया है।

उत्तर प्रदेश

अयोध्या में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म कांड में डीएनए मैच न होने पर भड़के सपा सांसद अवधेश प्रसाद, भाजपा को बताया मुस्लिम विरोधी

Published

on

Loading

अयोध्या। अयोध्या में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म कांड में आरोपी बनाए गए मोईद खान का डीएनए मैच न होने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा मुसलमान होने के कारण मोईद खान को बदनाम करना चाहती थी इसलिए इस मामले को उठाया गया। भाजपा सरकार मुस्लिम विरोधी है। दलित विरोधी है। संविधान और गरीब विरोधी है। हमारे नेता अखिलेश यादव को पहले भी शक था इसलिए उन्होंने डीएनए टेस्ट की मांग की थी। अब सच सामने आ गया है।

बता दें कि दुष्कर्म कांड को लेकर कराई गई डीएनए जांच में सपा नेता मोईद खान के नौकर राजू के साथ पीड़िता की डीएनए रिपोर्ट मैच हो गई है। हालांकि सपा नेता के साथ पीड़िता का डीएनए मैच नहीं हुआ, लेकिन सामूहिक दुष्कर्म के मामले में किसी एक आरोपी के साथ रिपोर्ट मैच हो जाने से अपराध की पुष्टि होती है। मेडिकल साइंस से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार यदि एक आरोपी 70 वर्ष का है और दूसरा 25 वर्ष का तो युवा आरोपी से डीएनए मैच होने की संभावना अधिक होती है।

Continue Reading

Trending