Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ताईवान : आग के बाद परमाणु रिएक्टर बंद

Published

on

Loading

ताइपे| ताईवान के एक परमाणु रिएक्टर में रविवार रात आग लगने के बाद उसे बंद कर दिया गया है। ताईवान की ऊर्जा कंपनी ताईपॉवर ने बताया कि पिंगटुंग काउंटी में स्थित देश के तीसरे परमाणु ऊर्जा संयंत्र के सहायक विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयंत्र के दमकल कर्मियों ने आग पर 17 मिनट बाद काबू पा लिया था, जबकि संयंत्र के दूसरे रिएक्टर सुचारु रूप से काम कर रहे हैं। यह संभावना जताई जा रही है कि क्षतिग्रस्त रिएक्टर की मरम्मत में दो सप्ताह का समय लग सकता है, जिसके बाद इसे फिर से संचालित किया जा सकेगा।

ताईपॉवर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान जारी कर कहा है कि आग लगने की घटना के कारण किसी तरह की रेडियोएक्टिव तरंगें लीक नहीं हुईं और कर्मचारियों को जगह खाली करने की जरूरत भी नहीं पड़ी।

ताईपॉवर ने कहा कि रिएक्टर संख्या दो अपनी पूरी क्षमता से संचालित था, जब उसके बसबार (कंडक्टरों का समूह, जो विद्युत तरंगों को एकत्र और वितरित करता है) में शार्ट-सर्किट से आग लग गई, जिसके परिणाम स्वरूप रिएक्टर को बंद करना पड़ा।

शुरुआती जांच से पता चला है कि संयंत्र को विद्युत आपूर्ति करने वाले ट्रांसफार्मरों में से एक खराब हो गया है, जिसकी मरम्मत में लगभग दो सप्ताह का समय लगेगा।

ताईवान के पास तीन परमाणु ऊर्जा संयंत्र हैं, और एक अन्य इस वक्त निर्माणाधीन है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल सेना की एक और बड़ी सफलता, हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इजरायल की सेना ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को इजरायली सेना ने घोषणा की कि उसने गाजा में तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया। इजरायली सेना के अनुसार, उत्तरी गाजा में एक भूमिगत परिसर को निशाना बनाते हुए इस हमले को अंजाम दिया गया, जिसमें मुश्ताहा के साथ-साथ कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह भी मारे गए।

इजरायल ने लेबनान पर भी लगातार बमबारी जारी रखी है। ताजा हवाई हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए। समाचार एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार सुबह बेरूत के बाचौरा इलाके में संसद के पास एक इमारत को निशाना बनाकर हमला किया गया। यह इजरायल का लेबनान की सरकार के मुख्यालय के सबसे करीब किया गया हमला है।

इजरायली सेना ने यह हमला ईरान की तरफ से मिलाइलें दागने के बाद किया था। इजरायली सेना की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 51 लोग मारे गए थे। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमास द्वारा बीते साल सात अक्टूबर को किए गए आतंकी हमले के बाद इजरायल ने गाजा में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं।

Continue Reading

Trending