Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भगवान राम सिर्फ उत्तर भारत में जबकि कृष्ण तो दक्षिण में भी पूजे जाते हैं : मुलायम

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राम के नाम पर सियासी घमासान देखा जा सकता है। सूबे में भगवान राम के नाम पर भाजपा और सपा अब आमने-सामने आ गए है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र अखिलेश यादव का साथ हुए देते हुए कहा है कि श्रीराम तो सिर्फ उत्तर भारत में पूजे जाते हैं जबकि भगवान श्री कृष्ण उत्तर भारत के साथ ही दक्षिण भारत में भी पूजे जाते हैं।

मुलायम का यह बयान तब आया जब यहां पर भगवान राम और कृष्ण की मूर्ति को लेकर दोनों दल के बीच में जुब़ानी जंग चल रही है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति लगवाने की तैयारी में जबकि अखिलेश इटावा के सैफई में भगवान श्रीकृष्ण कर मूर्ति लगवा रहे हैं। गाजियाबाद में मुलायम सिंह यादव रविवार को एक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

मुलायम ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैशाली इलाके में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भारत में भले ही भगवान श्रीराम के अनुयायी ज्यादा हैं, लेकिन श्रीकृष्ण के अनुयायी भी उनसे कम नहीं हैं। मुलायम ने इस अवसर पर कहा कि समाज में सभी वर्ग का सम्मान होना चाहिए। सूबे में आजकल भगवान राम को लेकर लगातार राजनीति बयानबाजी देखने को मिल रही है।

 

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending