Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सुशासन राष्ट्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण : मोदी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि सुशासन राष्ट्र की प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण कारक है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजयपेयी के जन्मदिन पर (25 दिसम्बर) गुरुवार को मनाए जा रहे सुशासन दिवस पर मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश की जनता को पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो आम लोगों की बेहतरी के लिए काम करेगी।

मोदी ने कहा, “हमारा मंत्र, उद्देश्य व सिद्धांत नागरिकों को प्राथमिकता देने का है। मेरा सपना सरकार को लोगों के करीब लाने का है, ताकि वे प्रशासनिक प्रक्रिया के सक्रिय भागीदार बन सकें।”

मोदी ने कहा कि सरकारी कामकाज की प्रक्रिया को आसान कर आसानी से सुशासन सुनिश्चित किया जा सकता है। हलफनामे और किसी राजपत्रित अधिकारी से आवेदनों के प्रमाणन के स्थान पर इन्हें स्वप्रमाणित करने की दिशा में उठाया गया कदम, सरकार तथा नागरिकों के बीच विश्वास बहाल करने को लेकर है।

उन्होंने कहा कि सरकार आसान आंतरिक कार्य प्रक्रिया पर काम कर रही है, जिसे ई-लर्निग मॉड्यूल के जरिये लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

प्रौद्योगिकी को नागरिकों को सशक्त बनाने और सरकार चलाने के लिए जवाबदेह तथा महत्वपूर्ण माध्यम करार देते हुए उन्होंने कहा, “प्रौद्योगिकी को सरकार तथा नागरिकों के बीच निश्चित तौर पर सेतु की तरह काम करना चाहिए।”

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, इस ऐप से करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending