Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘इक हजारची नोट’ सामाजिक हास्य फिल्म

Published

on

Loading

पणजी| लघु फिल्मों के अनेक पुरस्कार विजेता निर्माता श्रीहरि साठे की फिल्म ‘इक हजारची नोट’ 45वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिखाई गई है। यह फिल्म साठे का पहला निर्देशन है और इसे प्रतियोगिता वर्ग के लिए चुना गया है। निर्देशक ने कहा कि फिल्म महाराष्ट्र के विर्दभ क्षेत्र के दूरदराज के गांव की पृष्ठभूमि में बनी है और यह एक सामाजिक हास्य फिल्म है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता वर्ग में उनके फिल्म के चुने जाने से वह सम्मानित हैं क्योंकि इस वर्ग में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों फिल्में आती हैं।

साठे ने बताया कि यह फिल्म मराठी भाषा में है लेकिन इसका विषय सार्वभौमिक है और इसे किसी भी संदर्भ में बनाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि भारत में यह उनकी पहली फिल्म है और वह इसे केरल, चेन्नई तथा बंगलुरू जैसी जगहों पर होने वाले फिल्म समारोह में दिखाएंगे।

साठे ने अधिकतर विदेशी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कहा कि वह विभिन्न क्षेत्रों तथा विभिन्न भाषाओं में फिल्म बनाने के काम में दिलचस्पी रखते हैं।

मनोरंजन

सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत खराब, चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में भर्ती

Published

on

Loading

चेन्नई। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों की टीम ने दी जानकारी

अस्पताल के सूत्रों ने डॉक्टरों के हवाले से पुष्टि की है कि 73 वर्षीय रजनीकांत की हालत स्थिर है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। रजनीकांत की पत्नी ने भी एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया कि अभी सब ठीक है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

भगवान से प्रार्थना कर रहे रजनी के फैंस

अचानक रजनीकांत के अस्पताल में भर्ती होने से उनके फैंस काफी बेचैन हो गए। फैंस सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत सही होने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

आने वाली है दो और फिल्में

बता दें कि रजनीकांत अभी दो फिल्मों में व्यस्त हैं। पहली फिल्म निर्देशक ज्ञानवेल राजा की वेट्टैयन है, जो 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। दूसरी फिल्म लोकेश कनगराज की कुली (Coolie) है। रजनीकांत अभी कुछ दिन पहले ही चेन्नई लौटे हैं।

Continue Reading
उत्तर प्रदेश4 mins ago

फिर से शुरू होंगे बंद सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स विहीन जनपदों में खुलेंगे मल्टीप्लेक्स

ऑफ़बीट40 mins ago

Gandhi Jayanti 2024 : भारतीय नोटों पर कैसे छपी गांधी जी की तस्वीरें किसने और कब खींची थी फोटो, जाने कुछ अनसुने किस्से

उत्तर प्रदेश54 mins ago

उल्लास-उमंग के त्योहारी माहौल में सब मिलकर करें प्रयास, ताकि न हो कोई अप्रिय घटना: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश1 hour ago

नई सड़क, सेतु या पुलिया की जरूरत हो या करानी हो पुराने की मरम्मत, जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन मिलकर तैयार करें प्रस्ताव, शासन से तुरंत मिलेगा पैसा: मुख्यमंत्री

अन्तर्राष्ट्रीय3 hours ago

ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, दागी 200 मिसाइलें,   बाइडेन ने दी नतीजा भुगतने की धमकी

Trending