Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘कैंडल इन द विंड’ स्त्री संघर्ष की दास्तां

Published

on

Loading

पणजी| फिल्म ‘कैंडल इन द विंड’ कर्ज के कारण आत्महत्या कर लेने वाले किसान की विधवाओं के संघर्ष और दशा की दास्तां है। 45वें गोवा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में गैर फीचर फिल्म श्रेणी में यह फिल्म प्रदर्शित की गई। करीब डेढ़ दशक पहले किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अपनाए गए अनुवांशिक तौर पर शोधित बीजों ने देश के कई हिस्सों में किसानों को उजाड़ा। महाराष्ट्र के विदर्भ में कपास पैदा करने वाले बहुत से किसानों के आत्महत्या किए जाने के बाद अब आत्महत्या की यह प्रवृत्ति पंजाब में भी फैल रही है, जो देश के लिए अनाज का कटोरा कहा जाता है।

पंजाब के कुछ हिस्सों के किसान बीज और खाद के लिए कर्ज के चक्र में फंसे हुए हैं, जिसकी वजह से उनमें से कई आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। लेकिन कर्ज तब भी उनकी विधवाओं को नहीं छोड़ता।

फिल्म की निर्देशक कविता बहल कहती हैं कि पुरुष मौत के बाद छुटकारा पा लेते हैं, लेकिन फिर विधवाएं उस कर्ज को ढोती हैं। यह फिल्म हरित क्रांति के किसानों की विधवाओं के मौन संघर्ष को दिखाती है।

कविता बहल डॉक्यूमेंट्री और कविता फिल्म शैली में काम करती हैं। उनकी रचनाएं पारिस्थितिकी, आजीविका, विकास और मानव अधिकार जैसे विषयों को समेटती हैं।

मनोरंजन

सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत खराब, चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में भर्ती

Published

on

Loading

चेन्नई। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों की टीम ने दी जानकारी

अस्पताल के सूत्रों ने डॉक्टरों के हवाले से पुष्टि की है कि 73 वर्षीय रजनीकांत की हालत स्थिर है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। रजनीकांत की पत्नी ने भी एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया कि अभी सब ठीक है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

भगवान से प्रार्थना कर रहे रजनी के फैंस

अचानक रजनीकांत के अस्पताल में भर्ती होने से उनके फैंस काफी बेचैन हो गए। फैंस सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत सही होने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

आने वाली है दो और फिल्में

बता दें कि रजनीकांत अभी दो फिल्मों में व्यस्त हैं। पहली फिल्म निर्देशक ज्ञानवेल राजा की वेट्टैयन है, जो 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। दूसरी फिल्म लोकेश कनगराज की कुली (Coolie) है। रजनीकांत अभी कुछ दिन पहले ही चेन्नई लौटे हैं।

Continue Reading
उत्तर प्रदेश16 mins ago

फिर से शुरू होंगे बंद सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स विहीन जनपदों में खुलेंगे मल्टीप्लेक्स

ऑफ़बीट51 mins ago

Gandhi Jayanti 2024 : भारतीय नोटों पर कैसे छपी गांधी जी की तस्वीरें किसने और कब खींची थी फोटो, जाने कुछ अनसुने किस्से

उत्तर प्रदेश1 hour ago

उल्लास-उमंग के त्योहारी माहौल में सब मिलकर करें प्रयास, ताकि न हो कोई अप्रिय घटना: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश2 hours ago

नई सड़क, सेतु या पुलिया की जरूरत हो या करानी हो पुराने की मरम्मत, जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन मिलकर तैयार करें प्रस्ताव, शासन से तुरंत मिलेगा पैसा: मुख्यमंत्री

अन्तर्राष्ट्रीय3 hours ago

ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, दागी 200 मिसाइलें,   बाइडेन ने दी नतीजा भुगतने की धमकी

Trending