Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : मामूली विवाद में तेजाब फेंका, 8 घायल

Published

on

मामूली विवाद में तेजाब फेंका, 8 घायल

Loading

सीतामढ़ी | बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र में घास काटने को लेकर हुए विवाद में तेजाब से किए गए हमले में दो महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात नरहा खाप गांव के एक खेत में कुछ लोग घास काट रहे थे, तभी गांव के ही कुछ लोगों के साथ इस मुद्दे को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान गांव के एक समूह ने घास काट रहे लोगों पर तेजाब फेंक दिया।

सीतामढ़ी सदर के पुलिस उपाधीक्षक एम़ एऩ उपाध्याय ने शनिवार को बताया कि घायलों को इलाज के लिए रीगा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी मेजरगंज थाने में दर्ज कर ली गई है, जिसमें तीन व्यक्तियों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

 

उत्तर प्रदेश

डीएम साहब को लगी प्यास, बिसलरी की जगह आ गई बिलसेरी, 3000 बोतल करवा दी नष्ट

Published

on

Loading

बागपत। बागपत से हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। यहां कलेक्टर एक कार्यक्रम में बैठे थे, तभी उन्हे प्यास लगी। सामने पानी की बोतल देखते ही वो चौंक गए। नाम पढ़कर तुरंत फैक्ट्री पर रेड मारने के आदेश दे दिये।

दरअसल, बोतल पर ‘बिसलरी’ की बजाए ‘बिलसेरी’ लिखा था। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम और पुलिस गोदाम पहुंची तो वहां 3000 हजार पानी की बोतल बरामद हुईं, जिन्हें जेसीबी चलाकर नष्ट कराया गया. फर्जी ब्रांड के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बागपत में खाद्य विभाग में शनिवार को हड़कंप मच गया। बागपत के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के टेबल पर नकली पानी की बोतल पहुंच गई। नकली पानी की बोतल पर जब जिलाधिकरी की नजर गई तो, वह हैरान रह गए। अधिकारियों को बुलाकर इसकी सूचना दी। जिसके बाद अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की और ‘बिसलेरी’ के मिलते जुलते नाम ‘बिलसेरी’ जैसी पानी की बोतल वाली दुकानों और गोदामों में छापेमारी की गई।

Continue Reading

Trending