Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मप्र में बौछारें पड़ने के आसार

Published

on

Loading

भोपाल, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह मौसम साफ है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा में आए तूफान के चलते राज्य में भी बादल छा सकते हैं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। गुरुवार की सुबह से मौसम साफ है और धूप निकली है। राज्य में एक तरफ न्यूतनम तापमान में गिरावट आई है तो दूसरी ओर अधिकतम तापमान बढ़ा है। राज्य में सबसे कम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर रहा, वहीं अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में दर्ज किया गया।

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20़ 8 डिग्री, इंदौर का 19 डिग्री, ग्वालियर का 19.4 डिग्री और जबलपुर का 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, इंदौर का 35.5 डिग्री, ग्वालियर का 36.5 डिग्री और जबलपुर का 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending