Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में मचा रहा तबाही, लगभग 60 लाख लोग संक्रमित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। यह वायरस लगातार लोगों को अपना निशाना बना रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना का वैश्विक आंकड़ा 60 लाख के करीब पहुंच चुका है। वहीं, मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 लाख 64 हजार के पार चली गई है।

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 1 लाख 2 हजार 808 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 17 लाख 45 हजार 930 मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं, कोविड-19 संक्रमण के 4 लाख 65 हजार 166 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 3 लाख 87 हजार 623 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

वहीं, 2 लाख 72 हजार 607 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 38 हजार 564 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 32 हजार 248 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 86 हजार 923 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 82 हजार 922 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 73 हजार 491 मामलों के साथ भारत, 1 लाख 73 हजार 120 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 46 हजार 668 मामलों के साथ ईरान और 1 लाख 41 हजार 779 मामलों के साथ पेरू महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में हूती विद्रोहियों के 15 ठिकानों पर किया हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में हूती विद्रोहियों के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर शुक्रवार को हमला कर उनकी हथियार प्रणालियों, अड्डों और अन्य उपकरणों को निशाना बनाया. यमन के हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन प्राप्त है. अधिकारियों के अनुसार, हूती विद्रोहियों के पांच स्थानों पर स्थित विभिन्न ठिकानों पर सैन्य विमानों और युद्धपोतों के जरिए बमबारी की गई.

हूती मीडिया में जारी खबरों में बताया गया कि प्रमुख बंदरगाह शहर होदेदा के हवाई अड्डे तथा हूती नियंत्रण वाले सैन्य अड्डे कथीब पर सात हमले किए गए. इसमें बताया गया कि यमन की राजधानी सना के सेयाना क्षेत्र में चार तथा धमार प्रांत में दो हमले किए गए.

इससे पहले भी अमेरिकी और ब्रिटिश सेना ने यमन में एक दर्जन से अधिक हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले किया गया था. यह ईरान से जुड़े समूह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का नया दौर है. बता दें कि हूती विद्रोही क्षेत्र में जहाजों को लगातार निशाना बना रहे हैं. अमेरिका ने हूती के खिलाफ लगभग रोज हमले किए हैं.

Continue Reading

Trending