Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में भूकंप, 39 घायल

Published

on

Loading

टोक्यो| जापान में शनिवार रात आए भूकंप में कम से कम 39 लोग घायल हुए हैं। मीडिया ने रविवार को बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जापान के नागानो शहर और हकुबा गांव में शनिवार रात आए भूकंप में कम से कम 10 घर तबाह हो गए। स्थानीय समय के अनुसार शनिवार रात 10.08 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसके बाद 80 से ज्यादा लोगों को शिविरों में रात गुजारनी पड़ी।

जापान मेटियोरोलोजिकल एजेंसी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता शुरुआत में रिक्टर पैमाने पर 6.8 मापी गई थी, जबकि बाद में 6.7 मापी गई। जापान के नीगाटा प्रशासकीय प्रांत स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र के संचालक के मुताबिक संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हकुबा गांव में यद्यपि जल एवं बिजली आपूत्र्ति प्रभावित हुई है।

स्थानीय अधिकारी नागानो में हुए नुकसान और हताहत हुए लोगों की सही संख्या का पता लगा रहे हैं, जहां 1998 में विंटर ओलंपिक्स का आयोजन किया गया था। मौसम विज्ञान एजेंसी ने आने वाले सप्ताह में भूकंप के और तेज झटके महसूस किए जाने को लेकर चेतावनी जारी की है।

अन्तर्राष्ट्रीय

थाईलैंड में दर्दनाक हादसा, स्कूली बस में आग से 25 बच्चों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Published

on

Loading

बैंकॉक। थाईलैंड से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक स्कूली बस में आग लग जाने से कम से कम 25 बच्चों की मौत हो गई। जबकि कई झुलसने की वजह से घायल हैं। बस में पांच टीचर्स समेत 44 छात्र मौजूद थे। फिलहाल रेस्क्यू वर्कर्स बाकी बच्चों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इस बारे में अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोग भी बचाव और राहत दलों के साथ आग बुझाने और पीड़ितों की मदद करने में जुटे थे।

बैंकॉक पोस्ट के अनुसार यह बस उथाई थानी में एक स्कूल से छात्रों को ले जा रही थी। इसी दौरान इसमें आग लग गई। बचावकर्मियों ने कहा कि आग की लपटों में कई युवा यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए। जोर सोर 100 ट्रैफिक रेडियो नेटवर्क ने दोपहर 12.30 बजे ज़ीर रंगसिट शॉपिंग मॉल के पास इनबाउंड फाहोन योथिन रोड पर बस में आग लगने की सूचना दी।

फायर एंड रेस्क्यू थाईलैंड और थाई पीबीएस ने कहा कि बस 38 छात्रों और छह शिक्षकों को शैक्षिक यात्रा के लिए उथाई थानी के लैन सक जिले के वाट खाओ प्रया संगखारम से ले गई थी। उनका गंतव्य ज्ञात नहीं था। ट्रैफिक पुलिस रेडियो ने कहा कि कई यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए।

Continue Reading

Trending