Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ जैसा बर्ताव न करे : नकवी

Published

on

Loading

रांची| केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ’ बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसे ‘अज्ञानी विश्लेषकों’ के विश्लेषण से स्थिति और खराब ही होती है। नकवी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “कांग्रेस का हर दूसरा नेता ऐसे बात कर रहा है जैसे वह राष्ट्रीय सुरक्षा का कोई अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ है। वे कह रहे हैं कि अगर ऐसा हुआ होता तो आतंकी पठानकोट में नहीं घुस पाते, अगर वैसा हुआ होता तो राष्ट्रीय सुरक्षा पर हमला न हुआ होता।”

उन्होंने कहा, “इन बौद्धिक कांग्रेस महानुभावों के 10 साल के राज में ऐसी विशेषज्ञ राय सुनने को नहीं मिलती थी।” नकवी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार और सुरक्षा बल के लोग राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर दृढ़ राष्ट्रवादी प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। राष्ट्र की सुरक्षा मजबूत हाथों में है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस नेताओं को राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो। देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत की सुरक्षा और सम्मान पूरे राष्ट्र की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending