मुख्य समाचार
बयान पर राज्यपाल की सफाई- मराठियों को आहत करने की कोई मंशा नहीं
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2022/07/bhagat-singh-koshyari-raj-thakre.jpg)
मुंबई। मराठियों के बारे में विवादित बयान देकर चौतरफा घिरे महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं थी, जो मराठियों को आहत करे। उनके बयान को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, महाराष्ट्र के महामहिम और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का राजस्थानी समाज के बीच एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में कहा था- आप मुंबई को भारत की वित्तीय राजधानी कहते हैं लेकिन, अगर आप गुजराती और मारवाडियों को हटा दें तो मुंबई पर वित्तीय राजधानी वाला टैग बरकरार नहीं रहेगा।
राज्यपाल की सफाई
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा मराठियों को कम आंकने का नहीं था। राज्यपाल कार्यालय की तरफ से बयान आया, “मैंने केवल गुजरातियों और राजस्थानियों द्वारा किए गए योगदान पर बात की। मराठी लोगों ने मेहनत करके महाराष्ट्र का निर्माण किया, इसी वजह से आज कई मराठी उद्यमी मशहूर हैं।
उनके बयान पर राज ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि आप मूर्ख किसे समझ रहे हैं। आप राज्यपाल हैं तो आपका कोई अनादर नहीं करेगा लेकिन, मराठियों का इतिहास जाने बगैर इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।
मराठी बनाम गुजराती विवाद
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान के बाद सूबे में मराठी बनाम गुजराती विवाद को जन्म दे दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने दावा किया कि यह “स्थानीय लोगों का अपमान” था। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अन्य द्वारा राज्यपाल पर “मराठियों की भावनाओं को आहत करने” का आरोप लगाया गया है।
नेशनल
76वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कही ये बात
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/PM-Narendra-Modi-will-inaugurate-Pravasi-Bharatiya-Divas_V_jpg-1280x720-4g.webp)
नई दिल्ली। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह राष्ट्रीय उत्सव संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त व समृद्ध भारत बनाने की दिशा में जारी प्रयासों को और मजबूत करे। बता दें कि भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट की। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।’’
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति हैं मुख्य अतिथि
बता दें कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं। गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्र की सैन्य क्षमता और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जायेगा। दरअसल, भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। ठीक 75 वर्ष पहले आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।
-
नेशनल2 days ago
गणतंत्र दिवस स्पेशलः तीन भारतीय बिजनेसमैन जिन्होंने अपने अंदाज में लिया अंग्रेजों से बदला
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने भारत लाने की दी मंजूरी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने महाकुंभ त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
-
नेशनल1 day ago
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, संविधान को बताया हर भारतीय का सुरक्षा कवच
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
ईश्वर योगी जी के साथ, असंभव को बनाते हैं संभव : बिस्वजीत दैमारी
-
राजनीति2 days ago
पूर्व विधायक बलजीत यादव के कई ठिकानों पर ईडी ने की छापेमारी, जानें पूरा मामला
-
खेल-कूद2 days ago
भारत और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी-20, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
-
नेशनल2 days ago
कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन पूरा, दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से गुजरी