Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महाराष्ट्र के जालना में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में सात लोगों की मौत, पांच घायल

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के जालना में शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो कारों की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज की लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों कारों में टक्कर इसलिए हुई क्योंकि उनमें से एक वाहन ईंधन भरने वाले पंप के पास जाने के लिए गलत दिशा से आ रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे समृद्धी हाईवे पर पेट्रोलिंग के दौरान कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो साफ हो गया कि स्विफ्ट डिजायर और अर्टिगा कार में भिड़ंत हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, छह लोग अर्टिगा कार से नागपुर से मुंबई की ओर जा रहे थे। साथ ही स्विफ्ट में सवार चार लोग विपरित दिशा से सिंदखेड राजा की ओर जा रहे थे । इस दौरान ही यह भीषण हादसा हुआ। हादसे में घायल लोगों को समृद्धी महामार्ग और एम्बुलेंस की मदद से जालना के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में अर्टिगा नें सवार फैजल शकिल मन्सुरी, फय्याज मन्सुरी, अल्थमेस मन्सुरी और स्विफ्ट में सवार लक्ष्मण मिसाल, संदीप बुधवंत, विलास कायंदे का मौके पर मौत हो गई।

Continue Reading

प्रादेशिक

कर्नाटक: कांस्टेबल ने एसपी ऑफिस के बाहर की पत्नी की हत्या, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के हासन जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने एसपी ऑफिस के बाहर ही अपनी पत्नी की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब ममता अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने एसपी कार्यालय आई थी।

इससे गुस्साए लोकनाथ ने घात लगाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिसकर्मियों के अलावा कई लोग भी मौजूद थे। हालांकि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ममता ने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देक‍र आरोपी पुलिस कांस्टेबल मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकनाथ और ममता की शादी को 17 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं। दंपति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। चार दिन पहले ही दोनों के बीच बहस हुई थी।

 

Continue Reading

Trending