Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में NDA सरकार, नीतीश कुमार ने CM व विजय और सम्राट ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Published

on

Nitish Kumar Cabinet Expansion

Loading

पटना। नीतीश कुमार ने आज 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। नीतीश कुमार के साथ भाजपा के दो दिग्गज नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान जेपी नड्डा समेत भाजपा के और भी नेता मौजूद रहे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तीनों को शपथ दिलाई। अब मंत्रियों के शपथ लेने का सिलसिला जारी है।

ये बने मंत्री

सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के डिप्टी सीएम की शपथ लेने के अलावा डॉ. प्रेम कुमार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन (हम) और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पहुंचे राजभवन

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद भी राजभवन पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होगी। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, उपनेता विजय सिंहा, जदयू के वरीय नेता विजय चौधरी और विजेंद्र यादव एक साथ बैठे हुए हैं।

तेजस्वी यादव की आई प्रतिक्रिया

राज भवन में शपथ ग्रहण के दौरान नीतीश कुमार के समर्थन में खूब नारेबाजी हुई। नीतीश कुमार के इस्तीफे व उनके एनडीए में जाने पर तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि खेला अभी बाकी है। हमलोग जिस उद्देश्य से आए थे उसे छोड़े बिना नीतीश कुमार बाहर निकल गए हैं। नीतीश कुमार ने उद्देश्य की हत्या कर दी है।

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending