Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

नवरात्रि के नौवें दिन करें मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना, जानें कन्या पूजन और हवन का शुभ मुहूर्त

Published

on

Loading

नई दिल्ली।आज शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन है. नवरात्रि का नौवां दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इस दिन अनेक लोग कन्या पूजन और हवन पूजन का आयोजन करते हैं. यह नवरात्रि का अंतिम दिन भी होता है. इस दिन श्रद्धालु मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना करते हैं. यहां आपको बताते हैं नवमी पर कन्या पूजन और हवन पूजन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.

दुर्गा नवमी का शुभ मुहूर्त

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 11 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:07 बजे प्रारंभ होगी. नवमी तिथि का समापन 12 अक्टूबर को सुबह 10:58 बजे होगा. विजयादशमी का पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

Continue Reading

आध्यात्म

dussehra 2024: दशहरे के दिन करें ये काम, होगी धन प्राप्ति

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार होता हैं। इस बार दशहरा  12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहरा अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता हैं। इस दिन भगवान राम ने रावण को मारकर असत्य पर सत्य की जीत की थी। इसलिए इसे विजयदशमी भी कहा जाता है। दशहरें के दिन करें ये काम –

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इस दिन मां दुर्गा की पूजा कर उनके चरण धोकर लाल रंग के कपड़़े को तिजोरी में रखना चाहिए। इससे मां की कृपा हमेशा बनी रहती है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इस दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करने चाहिए। कहा जाता है कि भगवान राम ने रावण के वध से पहले नीलकंठ पक्षी के दर्शन किए थे और उन्हें हर क्षेत्र में विजय हासिल हुई थी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इस दिन शमी के पेड़ की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन कुबेर ने शमी के पेड़ के पत्ते को सोना बना दिया था। इसलिए इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

दशहरे के दिन यात्रा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन मां दुर्गा भी यात्रा करती हैं। इसलिए हो सके तो छोटी यात्रा का ही प्लान बनाएं।

Continue Reading

Trending