Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तराखंड: गंगोत्री हाइवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बस, तीन महिलाओं की मौत, 24 घायल

Published

on

Loading

देहरादून। उत्तराखंड में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हैं। मृतकों में तीनों महिलाएं हैं। हादसे के वक्त बस में 29 यात्री मौजूद थे। हादसे के बाद सभी को उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर 17 लोगों की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टर्स ने उन्हें एम्स ऋषिकेश में भेज दिया है।

खबरों की मानें तो मंगलवार की सुबह बस 29 यात्रियों को लेकर गंगोत्री गई थी। वहीं शाम करीब 4 बजे बस गंंगोत्री से उत्तरकाशी के लिए वापस लौटी थी। मगर रात को नौ बजे गंगनानी से लगभग 50 मीटर की दूरी पर बस अचानक से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बस 50 फुट गहरी खाई में जाकर एक पेड़ पर अटक गई। जिससे कई यात्रियों की जान बच गई। हालांकि उसी खाई में नीचे भागीरथी नदी बह रही थी। ऐसे में अगर बस नदी में गिरती तो सभी की जान जा सकती थी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बस दुर्घटना पर जानकारी साझा की थी। एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बस दुर्घटना का पता चला है। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी है। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए गए हैं। बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की कामना करता हूं।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending