Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

किसी के साथ भी नहीं होने देंगे अन्याय : सीएम योगी

Published

on

Loading

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण उनकी सरकार की विशेष प्राथमिकता है, इसलिए पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए उनका समाधान त्वरित और संतुष्टिपरक तरीके से कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक में यह भी हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया और कमजोरों को उजाड़ने वाले दबंग किसी भी दशा में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सरकार का संकल्प है कि किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

जनता दर्शन के दौरान शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। सबको आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सबकी समस्या का समाधान हरहाल में किया जाएगा। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं। कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जमीन कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू माफिया के रूप में चिन्हित कर सख्ती की जाए। किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें जो नजीर बने। जमीनी विवादों का समाधान तत्परतापूर्वक इस तरह होना चाहिए जिससे पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट दिखे। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। पारिवारिक रिश्तों को लेकर विवाद संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि सबसे पहले इसमें सभी पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने की जरूरत है।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि संबंधित मरीज के इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसे जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

हिंदू नाम रखकर लड़कियों को फंसाते थे नौशाद और अमान, न्यूड तस्वीरें मांगते, फिर शुरू होता ब्लैकमेलिंग का सिलसिला

Published

on

Loading

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले पुलिस ने लव जिहाद के आरोप में दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। एक लड़के का नाम नौशाद है जबकि दूसरे का नाम अमान है। दोनों लड़के मुस्लिम समुदाय से हैं। पर इन दोनों ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग हिंदू नामों से 10 आईडी बना रखी थी। इन दोनों का शिकार हमेशा हिंदू लड़कियां होती थी। पहली ये प्यार भरी बातें करके हिन्दू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाते। फिर उनसे न्यूड तस्वीरें मांगते। यहां से शुरू होता ब्लैकमेलिंग का सिलसिला। ये लड़के उन लड़कियों से पैसे की डिमांड करते। पैसे न देने पर उन्हें उनकी न्यूड फोटोज को वायरल करने की धमकी देते।

विवाद की वजह से लोगों ने पकड़ा

पूरा मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। इलाके में फास्ट फूड की दुकान संचालित करने वाले युवक ने बताया कि उसकी दुकान पर दो लड़कियों और दो लड़कों के बीच विवाद चल रहा था। शक होने पर जब उसने नाम पूछा तो एक ने अपना नाम राहुल बताया। जब उसके मोबाइल में इंस्टाग्राम आईडी खुलवाई तब उसका नाम नौशाद निकला। इसके बाद उन्हें पकड़कर पुलिस चौकी लाया गया, जबकि युवतियां वहां से चली गईं। इसके बाद पुलिस ने इनसे पूछताछ की दो एक ने अपना नाम नौशाद जबकि दूसरे ने अपना नाम अमान बताया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि नौशाद और अमान ने हिंदू नामों से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी थी। इसके अलावा इन दोनों के पास से 8 अलग-अलग नाम व पतों के आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं।

लड़कियों को करते थे ब्लैकमेल

पूरे मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि इज्जतनगर थाना पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर दो लड़कों ने अपना नाम राहुल और सतीश बताया, जो कि विवाद कर रहे थे। जब उनसे गहनता से पूछताछ की गई तब उन्होंने अपना नाम नौशाद और अमान बताया। इन दोनों के पास से आठ आधार कार्ड बरामद हुए हैं। इन दोनों आरोपियों ने हिंदू और मुस्लिम नामों से फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे थे और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी भी चला रहे थे। दोनों के पास से लड़कियों की न्यूड वीडियो, फोटो और अश्लील चैट भी पुलिस को मिले हैं। यह अपना नाम छिपाकर लड़कियों को ब्लैकमेल कर वसूली करते थे।

Continue Reading

Trending