Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कृष्ण की नगरी मथुरा में बैंक मैनेजर ने रूसी युवती को बनाया अपनी हवस का शिकार

Published

on

Loading

लखनऊ। भारत में विदेशी महिलाओं के साथ यौन हिंसा के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इतना ही उत्तर प्रदेश में भी विदेशी महिलाओं पर हमला देखा जा सकता है। अभी हाल में ही विदेशी जोड़ों को कुछ लोगों ने सरेआम पीट दिया था जो मीडिया में सुर्खियां बन चुकी है। कुछ इसी तरह का प्रकरण मथुरा में भी देखने को मिला है जहां बैंक प्रबंधक ने विदेशी महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला है। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में एक बैंक के मैनेजर ने विदेशी महिला के साथ बेहद शर्मनाक काम करते हुए उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है।

पूरा मामला प्रकाश में आने के पुलिस ने बैंक मैनेजर को दबोच लिया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा है कि मामला पैसों को लेन-देन का बताया है। मथुरा से मिली जानकारी के अनुसार रूसी महिला की दोस्ती बैंक मैनेजर से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दूसरी ओर रेप करने वाले आरोपी ने पूरे मामले को लेनदेन का करार दिया है। इस मामले में रूसी महिला ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि यूको बैंक के मैनेजर ने उसके साथ रेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है।

इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। इतना ही पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है। रूसी महिला ने चैतन्य विहार में यूको बैंक के प्रबंधक पटना निवासी मोहन प्रसाद सिंह पर रेप का आरोप लगाकर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। रूसी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहन से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद जब भी वह भारत आती उसके साथ मुलाकात होती। आगे महिला ने बताया कि 22 सितम्बर को मोहन ने अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।

इसके बाद पुलिस ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी प्रबंधक मोहन प्रसाद सिंह को हिरासत में ले लिया। दूसरी ओर आरोपी मोहन प्रसाद सिंह ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि कई बार युवती ने रुपये की मांग की तो आरोपी ने उसे रुपये दिए। आरोपी का कहना है कि रुपये देने से इन्कार करने के बाद युवती ने उस पर गलत आरोप लगा डाले। दूसरी ओर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

नेशनल

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम को मिली पैरोल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर हरियाणा विधान सभा चुनाव से पहले पैरोल मिल गई है। राम रहीम को कोर्ट ने 20 दिन की पैरोल दी है। बता दें कि राम रहीम अपनी ही दो शिष्याओं से रेप का दोषी है। उसे कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है।

क्या हैं शर्तें

राम रहीम पैरोल की अवधि के दौरान हरियाणा से बाहर रहेगा। वह हरियाणा नहीं जा सकेगा, बागपत डेरे में रहेगा। वह किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकेगा। न ही सोशल मीडिया के माध्यम से कोई राजनीतिक संदेश दे सकेगा। अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन हुआ तो पैरोल रद्द हो जाएगी।

चुनाव आयोग की भी मिली मंजूरी

चुनाव आयोग ने शर्तों के साथ राम रहीम की पैरोल मंजूर की है। कल सुबह-सुबह राम रहीम यूपी के बागपत आश्रम जाएगा। राम रहीम ने पचास दिन की पैरोल पहले ही ले ली थी। शेष बीस दिन की पैरोल लेने को लेकर राम रहीम ने अर्जी दी थी। ये 11वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा

Continue Reading

Trending