Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राजैया नहीं लड़ेंगे वारंगल लोकसभा उपचुनाव

Published

on

Loading

हैदराबाद| कांग्रेस के पूर्व सांसद और वारंगल लोकसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार सिरीसिला राजैया ने बुधवार को उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बहू और तीन पोतों की जलकर मौत होने के बाद उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। यहां उपचुनाव 21 नवंबर को होना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राजैया ने पार्टी आलाकमान को बताया है कि वह मौजूदा हालात में उपचुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन्होंने सोमवार को ही अपना नामांकन दाखिल किया था।

उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह राजैया के वारंगल स्थित आग में भयंकर रूप से आग लग गई, जिसमें उनकी बहू सारिका और उनके तीन बच्चों-अभिनव (7), अयान (3) और श्रीयन (3) की जलकर मौत हो गई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है

उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए बुधवार अंतिम दिन है, ऐसे में कांग्रेस ने अब नया उम्मीदवार ढूंढने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

कांग्रेस पार्टी के तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी स्थानीय नेताओं से बात करने के लिए वारंगल पहुंच गए हैं।

पार्टी की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सर्वे सत्यनारायण या राज्य के पूर्व मंत्री विजयराम राव को मैदान में उतारे जाने की संभावना है।

वारंगल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। तेलंगाना राष्ट्र समिति के कदियम श्रीहरि को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से यहां उपचुनाव अनिवार्य हो गया है।

राजैया 2009 में वारंगल से निर्वाचित हुए थे। वह 2014 के चुनावों में श्रीहरि से हार गए थे।

 

नेशनल

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम को मिली पैरोल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर हरियाणा विधान सभा चुनाव से पहले पैरोल मिल गई है। राम रहीम को कोर्ट ने 20 दिन की पैरोल दी है। बता दें कि राम रहीम अपनी ही दो शिष्याओं से रेप का दोषी है। उसे कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है।

क्या हैं शर्तें

राम रहीम पैरोल की अवधि के दौरान हरियाणा से बाहर रहेगा। वह हरियाणा नहीं जा सकेगा, बागपत डेरे में रहेगा। वह किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकेगा। न ही सोशल मीडिया के माध्यम से कोई राजनीतिक संदेश दे सकेगा। अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन हुआ तो पैरोल रद्द हो जाएगी।

चुनाव आयोग की भी मिली मंजूरी

चुनाव आयोग ने शर्तों के साथ राम रहीम की पैरोल मंजूर की है। कल सुबह-सुबह राम रहीम यूपी के बागपत आश्रम जाएगा। राम रहीम ने पचास दिन की पैरोल पहले ही ले ली थी। शेष बीस दिन की पैरोल लेने को लेकर राम रहीम ने अर्जी दी थी। ये 11वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा

Continue Reading

Trending