Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायल हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, अस्पताल में चल रहा इलाज

Published

on

Loading

प्रतापगढ़। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है। ये एक्सीडेंट यूपी के प्रतापगढ़ जिले में हुआ है। हादसे में संजय निषाद घायल हो गए हैं। साथ ही काफिले की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके बाद मंत्री संजय निषाद को जिले के मेडिकल कॉलेज़ में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ये दुर्घटना प्रतापगढ रायबरेली बॉर्डर के करिहा बाज़ार के पास हुआ है। मंत्री अपने काफिले के साथ कई जा रहे थे। इसी बीच उनका काफिला एक्सीडेंट का शिकार हो गया। हादसे में मंत्री को चोट लगी है। मंत्री को मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर मेडिकल कॉलेज डीएम और एसपी पहुंचे हैं।

उत्तर प्रदेश

यूपी उपचुनाव: समाजवादी पार्टी ने जारी की अपने उम्मीदवारों की लिस्ट

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव की करहल सीट से उनके भतीजे तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है। तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के दामाद हैं। वहीं अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मिल्कीपुर विभानसभा की सीट दी गई है।

देखे इस लिस्ट को

 

 

Continue Reading

Trending