Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अथक प्रयास से बीमारू से स्वस्थ प्रदेश बना यूपी

Published

on

Loading

लखनऊ| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में बीमारू प्रदेश कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद प्रदेश को स्वस्थ प्रदेश बनाने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज का संकल्प लिया। साढ़े सात वर्षों में निरंतर किए गए प्रयासों के चलते आज उनका संकल्प साकार होता दिखाई दे रहा है। जहां वर्ष 2017 के पहले प्रदेश के छात्रों को मेडिकल की डिग्री के लिए दूसरे राज्यों और विदेशों का रुख करना पड़ता था, वहीं आज उन्हे प्रदेश में ही मेडिकल की पढ़ाई करने की सुविधा मिल रही है। इससे न सिर्फ प्रदेश में पहले की अपेक्षा डॉक्टर्स की कमी दूर हुई है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी व्यापक सुधार हुआ है। सीएम योगी के प्रयासों का ही नतीजा है कि प्रदेश में पिछले साढ़े सात वर्षों की तुलना में प्रदेश में मेडिकल कॉजेल की संख्या में दोगुने का इजाफा हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में 78 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जबकि वर्ष 2017 में इनकी संख्या महज 39 थी। इसी तरह प्रदेश में पिछले साढ़े सात वर्षों में एमबीबीएस की सीटों में 108 प्रतिशत और पीजी की सीटों में 181 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

एमबीबीएस की 11,200 तो पीजी की 3,781 सीटोंं पर हो रहा दाखिला

मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश की महानिदेशक किंजल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज के संकल्प की दिशा में लगातार काम हो रहा है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर मेडिकल कॉलेज की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्ष 2016-2017 में कुल 39 मेडिकल कॉलेज थे। इनमें 14 सरकारी और 25 प्राइवेट कॉलेज शामिल थे। वहीं योगी सरकार के अथक प्रयासों से पिछले साढ़े सात वर्षों में प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या में दोगुने का इजाफा हआ है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 78 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इनमें 43 सरकारी और 35 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इतना ही नहीं, प्रदेश में पिछले साढ़े सात वर्षों में एमबीबीएस की सीटों में 108 प्रतिशत और पीजी की सीटों में 181 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वर्ष 2016-2017 में प्रदेश में एमबीबीएस की कुल सीटें 5,390 थी। इनमें एमबीबीएस की 1,840 सीटें सरकारी और 3550 सीटें प्राइवेट थीं। वहीं आज वर्ष 2024-25 में कुल सीटें 11,200 हैं। इनमें एमबीबीएस की कुल 5150 सरकारी सीटें और 6050 प्राइवेट सीटें शामिल हैं। इसी तरह पीजी की सीटों की बात करें तो वर्ष 2016-17 में 1,344 सीटें थी। इनमें सरकारी 741 और प्राइवेट की 603 सीटें शामिल हैं। वहीं आज वर्ष 2024-25 में इनकी कुल संख्या 3,781 हैं। इनमें सरकारी 1,759 और प्राइवेट की 2022 सीटें शामिल हैं।

बागपत, हाथरस और कासगंज में भी होगी मेडिकल कॉलेज की स्थापना

डीजीएमई किंजल सिंह ने बताया कि वर्तमान सत्र 2024-25 में प्रदेश के 12 स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय क्रमश: बिजनौर, कुशीनगर, सुल्तानपुर, गोंडा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, चंदौली, बुलंदशहर, पीलीभीत, औरैया, कानपुर देहात और कौशांबी के कॉलेजों की 15 प्रतिशत सीटों को ऑल इंडिया कोटा के तहत काउंसिलिंग की प्रक्रिया चल रही है जबकि 85 प्रतिशत सीटों पर राज्य स्तरीय यूजी नीट प्रथम चक्र की काउंसिलिंग से अधिकांश पर आवंटन किया जा चुका है। वहीं सोनभद्र के मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने के लिए केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के समक्ष द्वितीय अपील योजित की गई। अमेठी में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है। इसका निर्माण कार्य 34 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। वर्ष 2025-26 में 100 सीटों की लेटर ऑफ परमिशन प्राप्त करने के लिए एनएमसी, नई दिल्ली का पोर्टल खुलते ही आवेदन किया जाएगा। इसी तरह पीपीपी मोड के तहत मऊ में कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यहां पर एनएमसी के लेटर ऑफ परमिशन के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 में आवेदन किया जाएगा। इसके साथ ही पीपीपी मोड के वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) स्कीम के तहत बागपत, हाथरस और कासगंज में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए जल्द ही कैबिनेट के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी में दफन हो गया दंगा, दंगाई जेल में हैं या जहन्नुम की यात्रा परः सीएम योगी

Published

on

Loading

फरीदाबाद/महेंद्रगढ़/यमुनानगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हरियाणा के चुनावी दौरे पर रहे। यहां की रैलियों में मतदाताओं से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि दो दिन चुनाव प्रचार में जम्मू-कश्मीर गया था। वहां एयरपोर्ट पर एक सज्जन की राम-राम की आवाज आई। परिचय न होने के कारण मैंने देखा नहीं, फिर आवाज आई योगी साहब, राम-राम। मैंने देखा तो वह एक मौलवी थे। मुझे लग गया कि यह अनुच्छेद-370 समाप्त होने का प्रभाव है। जो लोग भारत को कोसते थे, संप्रभुता को चुनौती देते थे, आज उनके मुख से राम-राम निकल रहा है। हम बंटे तो कटे थे। हम बंटे न होते तो न राम मंदिर टूटता, न ही कृष्ण जन्मभूमि पर गुलामी का दूसरा ढांचा खड़ा होता और न ही देश कभी गुलाम नहीं होता। जो लोग राम मंदिर-श्रीकृष्ण मंदिर का विरोध कर रहे थे, भाजपा मजबूत होगी तो वही लोग सड़कों पर हरे रामा, हरे कृष्णा गाते दिखाई देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हरियाणा में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चार जनसभा की। उन्होंने फरीदाबाद एनआईटी से सतीश फागना, बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा, पृथला से टेकचंद शर्मा, बड़खल से धनेश अदलखा, अटेली से आरती सिंह राव, रादौर से श्याम सिंह राणा, जगाधरी से कंवर पाल गुर्जर, यमुनानगर से घनश्याम दास, साढोरा से भाजपा प्रत्याशी चौधरी बलवंत सिंह के लिए कमल खिलाने की अपील की। सीएम ने रादौर में कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल के कार्यों की भी तारीफ करते हुए इस संसदीय क्षेत्र की सभी सीटों पर विजयश्री दिलाने का आह्वान किया।

राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस ही थी सबसे बड़ी बाधा

सीएम योगी ने कहा कि पांच सौ वर्ष के बाद रामलला अपनी जन्मभूमि अयोध्या में देव विग्रह के रूप में 22 जनवरी 2024 को विराजमान हुए हैं। राम मंदिर के लिए हिंदुओं ने 76 बड़ी लड़ाई लड़ी। संत, निहंग, वैरागी, सन्यासी, सद्गृहस्थ, राजे-रजवाड़े, महिलाएं, युवाओं समेत लाखों हिंदुओं ने प्रभु राम के चरणों में खुद को बलिदान कर दिया था। मुगलों, अंग्रेजों के शासन में हिंदुओं के साथ न्याय नहीं हो सकता, लेकिन 1947 में आजादी के बाद कांग्रेस सरकार चाहती तो राम मंदिर का निर्माण कराती पर उसने विवाद खड़ा करवाया। राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस ही सबसे बड़ी बाधा थी। कांग्रेस जिस समस्या का समाधान नहीं कर पाई, 2014 में मोदी जी के पीएम और 2017 में उप्र में भाजपा सरकार आने के बाद 2019 में वह समस्या समाप्त हो गई।

कांग्रेस देश की समस्या और भाजपा समाधान है

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस देश की समस्या और भाजपा समाधान है। कांग्रेस ने देश को सारी समस्या दी है। कांग्रेस ने विभाजन की त्रासदी, जाति-क्षेत्र, भाषा के नाम पर कमजोर किया। देश को आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद, अराजकता की भट्टी में ढकेला। भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद भी कांग्रेस की देन है।

यूपी में दंगा दफन हो गया, दंगाई जेल में हैं या जहन्नुम में

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में साढ़े सात वर्ष में किसी ने दंगे का नाम नहीं सुना होगा, लेकिन इसके पहले आए दिन दंगे होते थे। मुजफ्फरनगर, बरेली, अलीगढ़ दंगे, मथुरा के जवाहरबाग की घटना होती थी। 2017 के बाद यूपी में दंगा दफन हो गया। दंगाई अब जेल में हैं या जहन्नुम की यात्रा पर चले गए हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के रहते धारा-370 नहीं हट सकती थी, लेकिन भाजपा ने हटा दिया। इससे आतंकवाद समाप्त हो गया और भारत का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य बेहतर हो गया।

हर माफिया कांग्रेस का शागिर्द

सीएम योगी ने कहा कि हरियाणा भी दस वर्ष पहले कांग्रेस के भ्रष्टाचार, लूट-खसोट से परेशान था। खनन, वन, गो, पशु, भूमाफिया, संगठित अपराध में लिप्त माफिया कांग्रेस के शागिर्द थे। हरियाणा का शोषण कर रहे थे। दस वर्ष में हरियाणा ने विकास की नई यात्रा प्रारंभ की। कांग्रेस सरकार कहती थी कि देश के संसाधन पर केवल मुसलमानों का अधिकार है, लेकिन भाजपा व मोदी जी ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करती है। सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता-अखंडता, विकसित भारत के लिए भाजपा आवश्यक है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा भी विकास के नए प्रतिमानों की तरफ बढ़ रहा है, इसलिए डबल इंजन सरकार के विकास की गति को बाधित नहीं होने देना है। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, इनेलो व आम आदमी पार्टी विकास नहीं चाहती, क्योंकि विकास होने से इनकी दुकानें और बांटने की राजनीति बंद हो जाएगी।

देश को समृद्ध कर रहा है मोदी जी का नेतृत्व

सीएम योगी ने कहा कि विकसित भारत की शुरुआत गांव, किसान, युवा, महिला से होती है। 2029 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रभावी हो, उससे पहले अटेली आरती सिंह राव को विधानसभा में भेजकर बता दें कि हमने हमेशा नारी शक्ति को सम्मान दिया है। एक तरफ हरियाणा में मेट्रो, रोजगार, निवेश, रोड कनेक्टिविटी मिल रही है, भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान में एक रोटी के लिए छीनाझपटी हो रही है। पीएम मोदी का नेतृत्व देश को समृद्ध कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जब डबल इंजन सरकार चलती है तो स्पीड और लाभ भी डबल मिलता है। दुनिया में भी वही देश ताकतवर होगा, जिसके साथ भारत खड़ा होगा।

इनेलो का इतिहास गड़बड़, झाड़ू ने दिल्ली को गंदगी के ढेर में बदल दिया

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस अफवाह पैदा करना चाहती है। इनेलो का इतिहास ही गड़बड़ है, इसलिए वे अच्छा काम कर ही नहीं सकते। झाड़ू लगाने वाले लोगों ने दिल्ली को गंदगी के ढेर में बदल दिया है, जबकि भाजपा मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षा, विकास, रोजगार, सुशासन की गारंटी और आस्था को सम्मान देती है।

देश संकट में होता है तो राहुल को नानी की याद आती है

सीएम योगी ने कहा कि राहुल गांधी एक राज्य में जाते हैं तो दूसरे राज्य की और विदेश जाते हैं तो भारत की बुराई करते हैं। देश के संकट के समय उन्हें भारत नहीं, बल्कि इटली में नानी याद आती हैं। हरियाणा के नौजवानों को समझना होगा कि बांटने वाली कांग्रेस की राजनीति देश के हित में नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि मथुरा-वृंदावन को सजाने का कार्य शुरू हो गया है। शाकंभरी मंदिर का भव्य स्वरूप आने वाला है। करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण हो चुका है। कांग्रेस पं. नेहरू के जन्मदिन पर, लेकिन पीएम मोदी के निर्देशन में अब गुरु गोबिंद सिंह के चार-चार साहिबजादों के नाम पर वीर बाल दिवस मनाया जाता है। सीएम ने विश्वास जताया कि कमल लक्ष्मी जी का प्रतीक बनकर हरियाणा की समृद्धि का कारक बनेगा।

जनसभाओं के दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, सांसद नवीन जिंदल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेश राणा, यूपी के विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सिंह सैनी, हिमाचल प्रदेश के विधायक सुखराम चौधरी आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

Trending