Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कटिहार में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोली, एक की मौत; तीन घायल

Published

on

Police opened fire on protesters in Katihar

Loading

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में बिजली को लेकर प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस फायरिंग में एक युवक के मारे जाने की खबर मिली है। वहीं तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

जानकारी के अनुसार जिले के बारसोई में एसडीओ कार्यालय के पास विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शन करने वालों में झड़प हो गई। इस बीच कुछ लोग उग्र हो गए और पत्थरबाजी करने लगे।

जिसके बाद पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की। इस फायरिंग में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अन्य लोगों को भी गोली लगी थी। जिसमें दो लोगों को अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई है। हालांकि दो अन्य मौत की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक कुल तीन लोगों की मौत हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। एहतियात के तौर पर अन्य पुलिस थानों की पुलिस को भी बुला लिया गया है।

तीन के मौत की संभावना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में बसल गांव के रहने वाले खुर्शीद आलम (34) शामिल है। जिसके मौत की पुष्टि आधिकारिक तौर पर हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नियाज आलम (32) की भी मौत हुई है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि पुलिस के खदेड़े जाने के क्रम में कई लोग घायल हुए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि 3 बजे के आस-पास लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी दौरान जब लोग बिजली विभाग के कार्यालय पर हमला करने लगे, तभी पुलिस ने उन्हें रोका और इसके लिए पहले हवाई फायरिंग की।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending