Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट, 15 घायल

Published

on

Loading

जबलपुर| मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के खमरिया इलाके में स्थित आयुध (ऑर्डिनेंस) निर्माण फैक्ट्री में बुधवार को पुराने बम आदि को नष्ट करने के दौरान हुए विस्फोट में 15 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। रांझी क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक जे. पी. मिश्रा ने बताया कि पुलिस को खमरिया की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिली। इस विस्फोट में 15 कर्मचारी घायल हुए हैं| जिनमें से चार की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष घायलों का इलाज फैक्ट्री के अस्पताल में ही चल रहा है।

वहीं सूत्रों का कहना है कि फैक्ट्री के फायर सेक्शन में पुराने एक्सपायरी डेट (कालातीत अवधि) के बम और अन्य सामग्री को नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी तभी अचानक विस्फोट हो गया और इस काम में लगे 15 से ज्यादा कर्मचारी झुलस गए।

 

आध्यात्म

नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां

Published

on

By

Loading

नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इस दिन मां कूष्मांडा की उपासना की जाती है।  मां कूष्मांडा यानी कुम्हड़ा। कूष्मांडा एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है कुम्हड़ा, यानी कद्दू, पेठा। धार्मिक मान्यता है कि मां कूष्मांडा को कुम्हड़े की बलि बहुत प्रिय है। इसलिए मां दुर्गा के इस स्वरुप का नाम कूष्मांडा पड़ा।

मां को प्रिय है ये भोग

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को मालपुआ का प्रसाद अर्पित कर भोद लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी। साथ ही इस दिन कन्याओं को रंग-बिरंगे रिबन या वस्त्र भेट करने से धन में वृद्धि होगी।

यूं करें मां कूष्मांडा की पूजा

मां कूष्मांडा की पूजा सच्चे मन से करें। मन को अनहत चक्र में स्थापित करें और मां का आशीर्वाद लें। कलश में विराजमान देवी-देवता की पूजा करने के बाद मां कूष्मांडा की पूजा करें। इसके बाद हाथों में फूल लें और मां का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें।

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च. दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु।

माता कूष्मांडा हरेंगी सारी समस्याएं

जीवन में चल रही परेशानियों और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मां कूष्मांडा के इस मंत्र का जाप 108 बार अवश्य करें। ऐसा करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दारिद्रादि विनाशिनीम्।
जयंदा धनदां कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥

मां कूष्मांडा की पूजा के बाद इस मंत्र का 21 बार जप करें

सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्त पद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

शास्त्रों में उल्लेख है कि इस मंत्र के जप से सूर्य संबंधी लाभ तो मिलेगा ही,साथ ही, परिवार में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आय में बढ़ोतरी होगी।

Continue Reading

Trending