Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नोटबंदी अर्थव्यवस्था को पीछे धकेल रही : अखिलेश

Published

on

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, अखिलेश यादव, नोटबंदी, अर्थव्यवस्था, सर्जिकल स्ट्राइक, सपा

Loading

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, अखिलेश यादव, नोटबंदी, अर्थव्यवस्था, सर्जिकल स्ट्राइक, सपा

                             Akhilesh-Yadav

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनसे संबंधित समारोह में केंद्र सरकार और विपक्षियों पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी देश की अर्थव्यवस्था को पीछे धकेल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जिन देशों में नोटबंदी जैसे फैसले हुए हैं, वह देश अर्थव्यवस्था की दृष्टि से पीछे हो गया है। उन्होंने कहा, “केंद्र वाले समय-समय पर सर्जिकल स्ट्राइक कर रहे हैं। पहली सीमा पर की, लेकिन दुर्भाग्यवश सबसे ज्यादा हमारे जवान शहीद हुए। दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक की, लंबी-लंबी लाइनें लग गई। अभी तक लाइनें खत्म नहीं हो रही हैं।”

उन्होंने कहा, “पैसा काला धन नहीं होता। हमारा-आपका लेन-देन काला होता है। लेन-देन ठीक कर दें तो सब ठीक हो जाएगा।” मुख्यमंत्री ने बसपा पर वार करते हुए कहा कि एक बीबीसी वाला दल, यह कहता है कि चुनाव के डर से समाजवादी जल्दी में शिलान्यास कर रहे हैं। लेकिन, उन्हें नहीं मालूम कि जब चुनाव होगा तो फिर समाजवादी सरकार आएगी।

अखिलेश ने कहा, “चार सालों में समाजवादियों ने बहुत काम किया। यह अन्य पार्टियों के लिए उदाहरण है। चुनाव आ रहा है, जनता सोच विचार कर फैसला करे। समाजवादी अपने काम से आगे बढ़ रहे हैं। दूसरे दल सपा को रोकने में लगे हैं।” उन्होंने बाबा राम देव की तारीफ करते हुए कहा कि रामदेव ने कई बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में कैंसर संस्थान के अलावा शान-ए-अवध बाजार, चकगंजरिया आईटी सिटी सहित इलाहाबाद में राज्य विश्वविद्यालय, संभल में जिला मुख्यालय भवन और चंदौली में मेडिकल कॉलेज सहित कुल 1200 से अधिक प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तमाम काम इसलिए हो रहे हैं ताकि उत्तर प्रदेश आगे बढ़े। किसी पार्टी या सरकार के पास कोई और मॉडल हो तो सामने लाए।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में परीक्षा देकर लौट रही आठवीं की छात्राओं से बाइक सवार मनचलों ने की बदसलूकी

Published

on

Loading

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में शुक्रवार को परीक्षा देकर वापस लौट रहीं आठवीं की छात्राओं से बाइक सवार मनचलों ने बदसलूकी की। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।सूत्रों ने बताया कि जिले के तरकुलवा क्षेत्र में एक विद्यालय से परीक्षा देकर वापस जा रही आठवीं की दो छात्राओं से रास्ते में बाइक सवार मनचलों ने बदसलूकी की। छेड़छाड़ से बचने के लिए एक छात्रा साईकिल छोड़कर भागने लगी जबकि साथ की एक छात्रा साईकिल समेत खेत में गिर गई।

छात्राओं के चिल्लाने पर मनचले फरार हो गए। छेड़खानी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। विद्यालय प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि तरकुलवा क्षेत्र का मामला है, जहां दो बालिकाओं कुछ बाइक सवारों द्वारा परेशान करने,पीछा करने का मामला सामने आया है। जो तहरीर मिली है, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं।

Continue Reading

Trending