Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

त्रिपुरा से अपहृत किशोरी बिहार में मिली

Published

on

Loading

अगरतला| बिहार पुलिस ने त्रिपुरा से अपहृत 16 साल की एक किशोरी को अपहर्ता के चंगुल से छुड़ाकर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया, “एक विवाहित युवक ने चार सितंबर को लड़की का अपहरण किया था और उसे बिहार ले आया था।”

त्रिपुरा पुलिस की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस ने शुक्रवार को लड़की को छुड़ा लिया और गया जिला निवासी अपहरणकर्ता प्रेमानंद बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया।

पश्चिम अगरतला महिला पुलिस थाने की प्रभारी शोवा तेली के नेतृत्व में त्रिपुरा पुलिस शुक्रवार को लड़की को वापस लेने के लिए बिहार पहुंची।

पुलिस ने बताया कि बिस्वास शादीशुदा है, उसका एक बेटा भी है।

प्रादेशिक

बिहार में बाढ़ से मचा हाहाकार, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कई परिवारों को बांटी नकद राशि

Published

on

By

Loading

बिहार। बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। 16 जिलों के तमाम गांवों और शहरी इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीण इलाकों का हाल सबसे ज्यादा बुरा है। पूरे-पूरे गांव जलमग्न हो गए हैं। घर, मवेशी छोड़ लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बाढ़ के बीच सहरसा जिले के महेसी प्रखंड के बिरगांव पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों के लिए सामूहिक रसोई की व्यवस्था के लिए जेब से निकालकर 50 हजार रुपए कैश दिए। पप्पू यादव कई जगहों पर लोगों के बीच नगद राशि भी बांटते नजर आए।

सोशल साइट एक्स पर सांसद पप्पू यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सहरसा जिला मेहसी प्रखंड के बिरगांव गांव में बाढ़ के कारण तीनों दिनों से लोग भूखे हैं। सरकार की ओर से न मदद है, न कोई व्यवस्था। इसलिए कम्युनिटी किचेन शुरू कर तत्काल राहत के लिए 50 हजार रुपया दिया! सरकार ज़िम्मेदारी से भाग सकती है, मैं कैसे मुंह मोड़ लूं?

आपको बता दें गंडक और कोसी नदी में भारी मात्रा में पानी के डिस्चार्ज से कई नदियां उफान पर आ गई हैं। जिसके चलते उत्तर बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। पूरे राज्य में 4 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ का दंश झेल रही है। हालांकि सरकार की ओर से राहत और बचाव का कार्य जारी है। इससे पहले भी पप्पू यादव ने कुछ दिन पहले अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।

 

Continue Reading

Trending