Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में मौसम सुहावना

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह धूप खिलने से मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री, इंदौर में 13.4 डिग्री, ग्वालियर में 9.5 डिग्री तथा जबलपुर में 12 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री, इंदौर में 29.6 डिग्री, ग्वालियर में 29.4 डिग्री तथा जबलपुर में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश

अयोध्या में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म कांड में डीएनए मैच न होने पर भड़के सपा सांसद अवधेश प्रसाद, भाजपा को बताया मुस्लिम विरोधी

Published

on

Loading

अयोध्या। अयोध्या में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म कांड में आरोपी बनाए गए मोईद खान का डीएनए मैच न होने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा मुसलमान होने के कारण मोईद खान को बदनाम करना चाहती थी इसलिए इस मामले को उठाया गया। भाजपा सरकार मुस्लिम विरोधी है। दलित विरोधी है। संविधान और गरीब विरोधी है। हमारे नेता अखिलेश यादव को पहले भी शक था इसलिए उन्होंने डीएनए टेस्ट की मांग की थी। अब सच सामने आ गया है।

बता दें कि दुष्कर्म कांड को लेकर कराई गई डीएनए जांच में सपा नेता मोईद खान के नौकर राजू के साथ पीड़िता की डीएनए रिपोर्ट मैच हो गई है। हालांकि सपा नेता के साथ पीड़िता का डीएनए मैच नहीं हुआ, लेकिन सामूहिक दुष्कर्म के मामले में किसी एक आरोपी के साथ रिपोर्ट मैच हो जाने से अपराध की पुष्टि होती है। मेडिकल साइंस से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार यदि एक आरोपी 70 वर्ष का है और दूसरा 25 वर्ष का तो युवा आरोपी से डीएनए मैच होने की संभावना अधिक होती है।

Continue Reading

Trending