प्रादेशिक
योगी सरकार ने किसानों के लिए जो किया, उसकी कल्पना भी नही कर सकी थी सपा: डा. महेंद्र सिंह
लखनऊ। हम वादा नहीं करते, प्रण करते हैं, संकल्प करते हैं। और, उस संकल्प को सिद्ध करके दम भी नहीं लेते बल्कि अगले संकल्प को जनहित का नया प्रकल्प बना लेते हैं। बीते साढ़े चार सालों में दशकों से लंबित 18 सिंचाई परियोजनाओं की पूर्णता भाजपा सरकार के “संकल्प से सिद्धि” का प्रमाण है। इन परियोजनाओं से प्रदेश में 20 लाख हेक्टेयर अतिरिक्तकृषि भूमि को पानी मिलने से लाखों किसानों की जिंदगानी भी बदल रही है। किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में यह सिंचाई परियोजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही हैं।
यह कहना है कि प्रदेश सरकार के जल संसाधन मत्री डा. महेंद्र सिंह का। डा. सिंह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित सरयू नहर परियोजना समेत अन्य महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र के किसानों की खुशहाली के लिए दिनरात काम किया है। सरयू नहर परियोजना की चर्चा करते हुए जल संसाधन मंत्री ने कहा कि यह परियोजना 1971-72 में परिकल्पित की गई। 1978 में इस पर कार्य प्रारंभ हुआ। पहले यह दो जिलों की परियोजना थी, 1982 में इसे 9 जिलों तक बढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि 1978 से 2017 तक इस परियोजना पर कुल 5,189 करोड़ रुपए व्यय किए गए, वहीं 2017 से अब तक कुल 4,613 करोड़ रुपए का व्यय योगी सरकार द्वारा किया गया। इस परियोजना से 14.5 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन सिंचित की जा सकती है जिससे तकरीबन 30 लाख किसानों को सीधा लाभ होगा। सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के अंतर्गत कुल 23,228 पक्के कार्य हुए हैं। इनमें से वर्ष1978 से 2017 तक 10,365 कार्य ही कराए गए थे जबकि 2017-2021 तक 12,863 पक्के कार्य कराए गए। इस परियोजना में शामिल बड़ी-छोटी 992 नहरों की कुल लंबाई 6,623 किलोमीटर है। इसमें से 1978-2017 तक 2000 किमी की लंबाई में 290 नहरों पर ही काम पूरा हुआ था जबकि 2017-2021 तक 702 नहरों का कार्य पूर्ण किया गया जिनकी कुल लंबाई 4,623 किमी है। चार दशक में कितना काम हुआ और साढ़े चार साल में इस परियोजना पर कितना काम हुआ, फर्क इन आंकड़ों से साफ हो जाता है।
अर्जुन सहायक परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि 2008-2009 में प्रारंभ इस परियोजना के तहत 2017 तक कुल 737 हेक्टेयर जमीन नहर खोदने के लिए ली गई जबकि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद 1673 हेक्टेयर। 2009 से 2012 तक 41 किमी तथा 2012-2017 तक 14 किमी ही नहर बन सकी जबकि 2017-2021 तक 189 किमी नहर बनाई गई। इस परियोजना में 2009 से 2012 तक 11 और 2012-2017 के बीच 10 पक्के कार्य ही कराए गए थे। 2017-2021 तक रिकार्ड 163 पक्के कार्य कराकर परियोजना को पूर्ण किया गया। कुल 2,655 करोड़ रुपये के बजट वाली इस परियोजना पर 2009 से 2012 तक 337 करोड़ तथा 2012-2017 तक 553 करोड़ ही व्यय हुए थे जबकि वर्तमान प्रदेश सरकार ने 2017-2021 तक 1764 करोड़ रुपये खर्च कर इसे अंजाम तक पहुंचाया। जल संसाधन मंत्री ने बताया कि अर्जुन सहायक नहर परियोजना से 244 किमी की लंबाई में बनी नहर से 69,000 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और इसे 1.49 लाख किसान लाभान्वित होंगे। जल संसाधन मंत्री ने बाण सागर परियोजना पर भी विस्तार से चर्चा की। बताया कि 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित इस परियोजना से 1.50 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित हो रही है जिसका फायदा दो लाख किसानों को हो रहा है।
उत्तर प्रदेश
रिलायंस कर रहा है महाकुंभ में लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा, हर रोज हजारों को परोसा जा रहा है मुफ्त भोजन
प्रयागराज। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड महाकुंभ में रोजाना लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटी है। रिलायंस तीर्थयात्रियों को पौष्टिक भोजन, आवश्यक स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षित परिवहन और कनेक्टिविटी जैसी कई सेवाएँ दे रहा है। ‘तीर्थ यात्री सेवा’ के माध्यम से, रिलायंस यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने की कोशिश कर रहा है।
कंपनी के मुताबिक 8 तरह से तीर्थयात्रियों की सेवा की जा रही है। इनमें सबसे बड़ा है अन्न सेवा, जिसके तहत हर दिन हजारों यात्रियों को खाना परोसा जा रहा है। रिलायंस के स्वयंसेवक विभिन्न अखाड़ों में मुफ्त भोजन और पानी परोस रहे हैं। रिलायंस फाउंडेशन पुरुषों और महिलाओं के लिए वार्ड, ओपीडी और दंत चिकित्सा सेवा जैसी 24×7 सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के भी कई प्रयास किए जा रहे हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा, “ऐसा कहा जाता है कि जब हम तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं, तो हमें भी आशीर्वाद मिलता है। सहस्राब्दी में एक बार होने वाले इस आयोजन में, तीर्थयात्रियों को हमारी सेवाओं का उद्देश्य उनकी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करना है। हम अपने ‘वी केयर’ दर्शन में विश्वास करते हैं। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में, लाखों तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षा को बेहतर बनाने और उनकी यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने और उनकी सेवा करने का हमें मौका मिला है।”
रिलायंस जियो भी प्रयागराज में मजबूत कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है। नए 4G और 5G BTS लगाए गए हैं। बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के साथ साथ, महत्वपूर्ण स्थानों पर टावर और छोटे सेल तैनात किए गए हैं। सभी के लिए निर्बाध संचार सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में नए ऑप्टिकल फाइबर भी बिछाए गए हैं।
रिलायंस अधिक से अधिक तीर्थयात्रियों तक पहुंचने के लिए शारदा पीठ मठ ट्रस्ट द्वारका, श्री शंकराचार्य उत्सव सेवालय फाउंडेशन, निरंजनी अखाड़ा, प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट और परमार्थ निकेतन आश्रम सहित प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठनों के साथ मिलकर सेवाकार्य कर रहा है।
-
लाइफ स्टाइल19 hours ago
स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है पैदल चलना, जानें क्या होगा लाभ
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल को दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए: नायब सिंह सैनी
-
नेशनल3 days ago
मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक से लेकर सर्वेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल तक, केजरीवाल ने दी 7 नई गारंटियां
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
अमेरिका में यात्री विमान हेलीकाप्टर से टकराया, अब तक 18 शव बरामद
-
नेशनल2 days ago
सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को कहा Poor लेडी, पीएम मोदी बोले- शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिका विमान हादसे में सभी 67 यात्रियों की मौत, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जताया गहरा दुःख
-
खेल-कूद2 days ago
रणजी ट्रॉफी में भी फ्लॉप हुए विराट कोहली, 6 रन बनाकर आउट
-
नेशनल20 hours ago
आम आदमी पार्टी की घटिया सोच के चलते दिल्ली वालों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा : पुष्कर सिंह धामी