प्रादेशिक
16 मार्च को अमर भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे भगवंत मान, जनता को भी किया आमंत्रित
आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम फेस घोषित किए गए भगवंत मान ने गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। भगवंत मान का कहना है कि वह 16 मार्च को दोपहर 12:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण का यह आयोजन राजभवन में नहीं बल्कि शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। गवर्नर से मुलाकात के बाद भगवंत मान ने कहा, ‘मैंने राज्यपाल से मुलाकात की है और विधायकों के समर्थन का पत्र उन्हें सौंपकर सरकार गठन के लिए दावा पेश किया है। उन्होंने मुझसे पूछा कि शपथ ग्रहण समारोह कहां होगा, जिसके बारे में मैंने उन्हें जानकारी दे दी है।’
भगवंत मान ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर उनकी बड़ी तैयारी है। मान ने कहा कि हमने इस कार्यक्रम के लिए पंजाब के हर घर से लोगों को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि शपथ में पहुंचे लोग भगत सिंह को श्रद्धांजलि देंगे और फिर आयोजन होगा। भगवंत मान ने कहा कि हम एक अच्छी कैबिनेट का गठन करेंगे। इसके बाद वो ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे, जिन पर अब तक कोई काम नहीं हुआ है। इसलिए आपको इंतजार करना होगा। इससे पहले शुक्रवार को भगवंत मान ने दिल्ली पहुंचकर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को अप्रत्याशित सफलता मिली है। राज्य की 92 सीटों पर उसने जीत हासिल की है। यही नहीं आम आदमी पार्टी के पक्ष में ऐसी लहर चली कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल बुरी तरह अपने गढ़ में ही परास्त हो गए। इसके अलावा मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ही सीटों पर पराजित हुए। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और उनके मुकाबले उतरे बिक्रम सिंह मजीठिया भी बुरी तरह से हार गए। इस तरह दशकों से हेवीवेट कहला रहे तमाम सीनियर नेता बुरी तरह से पराजित हुए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी की इस जीत की चर्चा पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है।
उत्तर प्रदेश
रिलायंस कर रहा है महाकुंभ में लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा, हर रोज हजारों को परोसा जा रहा है मुफ्त भोजन
प्रयागराज। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड महाकुंभ में रोजाना लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटी है। रिलायंस तीर्थयात्रियों को पौष्टिक भोजन, आवश्यक स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षित परिवहन और कनेक्टिविटी जैसी कई सेवाएँ दे रहा है। ‘तीर्थ यात्री सेवा’ के माध्यम से, रिलायंस यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने की कोशिश कर रहा है।
कंपनी के मुताबिक 8 तरह से तीर्थयात्रियों की सेवा की जा रही है। इनमें सबसे बड़ा है अन्न सेवा, जिसके तहत हर दिन हजारों यात्रियों को खाना परोसा जा रहा है। रिलायंस के स्वयंसेवक विभिन्न अखाड़ों में मुफ्त भोजन और पानी परोस रहे हैं। रिलायंस फाउंडेशन पुरुषों और महिलाओं के लिए वार्ड, ओपीडी और दंत चिकित्सा सेवा जैसी 24×7 सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के भी कई प्रयास किए जा रहे हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा, “ऐसा कहा जाता है कि जब हम तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं, तो हमें भी आशीर्वाद मिलता है। सहस्राब्दी में एक बार होने वाले इस आयोजन में, तीर्थयात्रियों को हमारी सेवाओं का उद्देश्य उनकी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करना है। हम अपने ‘वी केयर’ दर्शन में विश्वास करते हैं। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में, लाखों तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षा को बेहतर बनाने और उनकी यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने और उनकी सेवा करने का हमें मौका मिला है।”
रिलायंस जियो भी प्रयागराज में मजबूत कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है। नए 4G और 5G BTS लगाए गए हैं। बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के साथ साथ, महत्वपूर्ण स्थानों पर टावर और छोटे सेल तैनात किए गए हैं। सभी के लिए निर्बाध संचार सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में नए ऑप्टिकल फाइबर भी बिछाए गए हैं।
रिलायंस अधिक से अधिक तीर्थयात्रियों तक पहुंचने के लिए शारदा पीठ मठ ट्रस्ट द्वारका, श्री शंकराचार्य उत्सव सेवालय फाउंडेशन, निरंजनी अखाड़ा, प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट और परमार्थ निकेतन आश्रम सहित प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठनों के साथ मिलकर सेवाकार्य कर रहा है।
-
लाइफ स्टाइल15 hours ago
स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है पैदल चलना, जानें क्या होगा लाभ
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल को दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए: नायब सिंह सैनी
-
नेशनल3 days ago
मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक से लेकर सर्वेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल तक, केजरीवाल ने दी 7 नई गारंटियां
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
अमेरिका में यात्री विमान हेलीकाप्टर से टकराया, अब तक 18 शव बरामद
-
नेशनल1 day ago
सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को कहा Poor लेडी, पीएम मोदी बोले- शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिका विमान हादसे में सभी 67 यात्रियों की मौत, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जताया गहरा दुःख
-
खेल-कूद2 days ago
रणजी ट्रॉफी में भी फ्लॉप हुए विराट कोहली, 6 रन बनाकर आउट
-
प्रादेशिक3 days ago
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि